दरवाजे पर दूल्हा बरात लेकर पहुंचा,अचानक दूल्हन की मौत हो गई,मिलने से पहले विछड़ गयी विनिता


कन्नौज। जिले में दरवाजे पर दूल्हा बरात लेकर पहुंचा। बैंड-बाजे के साथ गांव की गलियों पर नाचते हुए रिश्तेदार और बराती दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे। चारों ओर खुशी का माहौल था। दूल्हा जयमाला की स्टेज पर बैठकर दुल्हन का इंतजार कर रहा था।


इसी दौरान अचानक दूल्हन की मौत हो गई। पल भर में खुशियों की जगह सन्नाटा पसर गया। शहनाई की जगह चीख-पुकार और सिसकियों की गूंज से अफरातफरी मच गई। ठठिया थाना क्षेत्र के गांव भगतपुरवा में राजकिशोर बाथम की 19 वर्षीय बेटी विनीता की शुक्रवार को शादी थी। 


हाथों में मेंहदी लगाए बैठी दुल्हन दूल्हे का इंतजार कर रही थी। रात करीब आठ बजे कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के गांव अमरूहिया निवासी दूल्हा संजय पुत्र संतोष अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ विनाता के गांव बरात लेकर पहुंचा।


बैंड-बाजे के साथ बरात दूल्हन के दरवाजे की ओर पहुंची। दोस्त और रिश्तेदार डांस भी कर रहे थे। द्वारचार के बाद दूल्हा संजय जयमाला की स्टेज पर पहुंच गया और दुल्हन विनीता का इंतजार कर रहा था।


इस दौरान अचानक दुल्हन विनीता की मौत हो गई। जिससे कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी विजय बहादुर वर्मा और उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार पहुंच गए। दुल्हन के पिता ने अचानक किसी बीमारी से मौत होने की बात कही।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही दुल्हन की मौत की वजह सामने आएगी। वहीं सुबह दूल्हा बगैर दुल्हन के लौट गया।


Popular posts
बस्ती की नई डीएम प्रियंका निरंजन,2013 बैच की आईएएस अफसर है प्रियंका निरंजन।
Image
बस्ती रियासत के पूर्व राजा एवं पूर्व विधायक राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन, उनके चित्र पर पुष्प अर्पित पर हवन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी
Image
वाणी भूषण से अलंकृत हुए – कवि तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की 67 वी जयंती पर राजभवन बस्ती में हुए विभिन्न कार्यक्रमो ने लोगो का मन मोहा, हुआ पुस्तक विमोचन
Image
बस्ती मंडल के नए डीआईजी श्री आर के भारद्वाज,अलीगढ़ के मूल निवासी है श्री भारद्वाज
Image