विधायक कप्तानगंज चन्द्र प्रकाश शुक्ल के निर्देशानुसार विधायक प्रतिनिधि ने मोदी किट वितरित किया


बस्ती। विधायक कप्तानगंज चन्द्र प्रकाश शुक्ल के निर्देशानुसार विधायक प्रतिनिधि सुनील पाण्डेय के नेतृत्व में भाजपा सेवा सदर कप्तानगंज कार्यालय पर गरीबो, मजदूरो, और जरूरतमंदो की सेवा हेतु मोदी किट तैयार कर बड़ी संख्या में जरूरतमंदो को राहत पहंुचाने का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में विधायक प्रतिनिधि सुनील पाण्डेय ने कई गांवो में मोदी किट का वितरण कर लोगो को राहत पहंुचाया।


     विधायक प्रतिनिधि सुनील पाण्डेय ने कहा कि गरीबो की सेवा से बड़ा पुनीत कार्य दूसरा कोई नही है। इस विपत्ति के समय गरीबो, विपन्नो की सेवा कर तथा उनको राहत पहंुचाकर बहुत ही संतुष्टि मिल रही है। विधायक कप्तानगंज चन्द्र प्रकाश शुक्ल भी इस दिशा में काफी गंभीर है। विधायक श्री शुक्ल लगातार लोगो में राहत सामग्री वितरित कर रहे है और लोगो से लाॅकडाउन का पालन करने की अपील भी कर रहे है। श्री पाण्डेय ने कहा कि विधायक चन्द्र प्रकाश शुक्ल वीडियो काफ्रेसिंग के माध्यम से भी लोगो को जागरूक कर रहे है। विधायक के निर्देशानुसार कप्तानगंज विधानसभा के अन्तर्गत गांवो में सेनेटाइजर का भी छिड़काव किया जा रहा है।