सपा नेता वृजेश मिश्र द्वारा जरूरतमंद परिवारों में खाद्यान्न का वितरण


बस्ती। लॉक डाउन के कारण  गरीब परिवारों की मुश्किलें लगातार बढती जा रही है। अनेक परिवारों के समक्ष खाद्यान्न का संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसे कठिन समय में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता वृजेश मिश्र द्वारा जरूरतमंद परिवारों में खाद्यान्न का वितरण किया गया। वृजेश मिश्र ने कहा कि जिन गरीब जरूरतमंद परिवारों की जानकारी मिल रही है उनके घरों तक खाद्यान्न किट उपलब्ध कराया जा रहा है। 
गुरूवार को 310 विधानसभा बस्ती सदर के कटरा, आनंद नगर, न्याय मार्ग, बैरीहवा के जरूरतमंद परिवारों में खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया। वितरण में  रविशंकर शुक्ला, विजय कुमार पाण्डेय,  अनिल कुमार चौधरी, राकेश कुमार चौधरी, हरीश यादव, राघव राम, प्रदीप कुमार राजभर, रामचरण कनौजिया आदि ने योगदान दिया।