सपा अध्यक्ष महेन्द्र का सहयोग अभियान,श्रमिकों को भोजन, जलपान कराने का सिलसिला जारी


बस्ती। समाजवादी पार्टी  जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में हाईवे पर बड़े बन के निकट अनेक श्रमिको को सपा नेताओं ने जलपान व भोजन कराया। जो लोग ट्रकों व अन्य   साधनों से जा रहे थे उन्हें भी रोककर भोजन सामग्री दिया गया। सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि इस संकटकाल में मजदूर सबसे बड़ी परीक्षा दे रहा है और जिम्मेदार आंख मूदे हुये हैं। कहा कि सरकार प्रवासी श्रमिकों को गांव या आस पास रोजगार का अवसर देने की पहल करे। 


बड़े बन के निकट प्रवासी श्रमिकों को भोजन, जलपान एवं विभिन्न क्षेत्रों में राहत सामग्री के वितरण में मुख्य रूप से अरविद सोनकर, महेश तिवारी, छोटू मिश्र, जावेद पिण्डारी, विनय आदि ने योगदान दिया।


Popular posts
परशुरामाचार्य पीठाधीश्वर स्वामी श्री सुदर्शन महाराज द्वारा सम्मानित हुए —कवि डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
पर्यावरण जागरूकता स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए– कवि व मंच संचालक डॉ० तारकेश्वर मिश्र
Image
हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं हमारी पहचान भी है – संचालक तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
इस्लामपुर पश्चिम बंगाल शाखा द्वारा स्वैच्छिक विषय पर आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन काव्यगोष्ठी संपन्न ।
Image
राजा लक्छमेश्वर सिंह की स्मृति में राज भवन बस्ती में हुई बैठक, कई कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा
Image