बस्तीः आज बस्ती का 155 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर फीजिकल डिस्टेंस का पालन करते हुए आन लाइन कवि सम्मेलन और सुर ताल संग्राम आयोजित हुआ। केक काटकर हैप्पी बर्थडे बस्ती की धुन पर गीत बजे। दिल्ली से बस्ती की निवासी 05 वर्षीय बच्ची अमिष्ठा सिंह ने मंत्रोच्चार कर समारोह का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने बस्ती के नक्शे की आरती उतार कर पूजन अर्चन किया। सभी ने पुष्प अर्पित कर जिले की उन्नति के लिए शुभकामनाएं दिया। टीवी शो इंडियाज् डांसिंग आयडल की विजेता सुकृति चन्दा तथा दिल्ली से स्नेहा सिंह ने वीडियो काफ्रेंसिग के जरिए जोरदार डांस कर खूब वाहवाही बटोरी जबकि कमलेश शर्मा ने “हमसे है मुकाबला“ गाने पर डांस कर सभी का दिल जीत लिया। मुंबई से मशहूर गायक नीरज तिवारी, अश्वनी राज, अविनाश श्रीवास्तव ने बस्ती के स्थापना दिवस पर गीत प्रस्तुत किए। बस्ती के मूल निवासी अमेरिका से पुनीत त्रिपाठी, कुवैत से पी पी दूबे, सिंगापुर से राधे रमण मिश्रा, नेपाल से कविराज पौण्डेल व श्रीमती हीरा शर्मा आन लाइन समारोह का हिस्सा बनी।
दिल्ली से राष्टीय कवि से डॉ राधेश्याम बन्धु,वराणसी से भूषण त्यागी, कौशांबी से डॉ शंकर जी सिंह, अमरोहा से अनुराग मिश्र गैर, ललित पुर से पंकज अंगार,प्रताप गढ़ से डॉ रागिनी तिवारी, सिद्धार्थ नगर से डॉ ज्ञानेंद्र दीपक, अंबेडकर नगर से डॉ गीता त्रिपाठी, गोंडा से डॉ जोतिमा शुक्ला,डॉ वी के वर्मा ने आन लाइन कविता पाठ किया। कार्यक्रम स्थल पर डॉ राम कृष्ण लाल जगमग, डॉ शैलजा शतीश, पंकज सोनी ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत किया। समारोह का संचालन अविनाश श्रीवास्तव व अश्वनी राज ने किया। इस अवसर पर मनोज सिंह,भूपेंद्र डूबे, डॉ, सौरभ मिश्रा, शुभम गुप्ता, रोहित यादव मौजूद रहे।