बस्ती :- जिलाधिकारी ने 43016 निष्क्रिय जनधन खाते 03 दिन के भीतर सक्रिय करने के लिए सभी बैंक अधिकारियों को दिया निर्देश

बस्ती 30 मई 2020 सू०वि०, जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने 43016 निष्क्रिय जनधन खाते 03 दिन के भीतर सक्रिय करने के लिए सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया है। 


         उन्होंने कहा है कि जनधन खातों में गरीब कल्याण योजना का पैसा रु०1000 प्रत्येक खाते में भेजा जाना है। निष्क्रिय खातों की वजह से जरूरतमंद लोगों को उक्त धनराशि नहीं भेजी जा पा रही है, इसको सक्रिय करना बेहद आवश्यक है। 


       उन्होंने बताया कि जनपद में 716940 जनधन खाते हैं। इसमें 673924 जनधन खाते सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक निष्क्रिय खाते बैंक ऑफ बड़ौदा में 1109, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 1655, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 31607, बड़ौदा यूपी बैंक में 5715, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 1249, पंजाब नेशनल बैंक में 986 तथा इलाहाबाद बैंक में 218 खाते निष्क्रिय हैं।


            जिलाधिकारी ने सक्रिय किए गए खातों की सूचना लीड बैंक मैनेजर को प्रतिदिन शाम को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।


Popular posts
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में महिला खाताधारको के खाते में प्राप्त धनराशि पूरे समय जमा रहेंगी,कभी भी निकाले:-मैनेजर
Image
बस्ती मंडल के नए डीआईजी श्री आर के भारद्वाज,अलीगढ़ के मूल निवासी है श्री भारद्वाज
Image
संत कबीर नगर :-क्षत्रिय महासभा के युवा मोर्चा के ज़िला प्रभारी बने श्री शेखर सिंह,समर्थकों में हर्ष
Image
गाज़ियाबाद,बीजेपी नेता के ऊपर लगा छेड़खानी का आरोप,
Image
पर्यावरण जागरूकता स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए– कवि व मंच संचालक डॉ० तारकेश्वर मिश्र
Image