सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव का राहत कार्य जारी,हडिया चौराहा, बाई पास आदि क्षेत्रों में समाजवादी राहत सामग्री का वितरण किया


बस्ती। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में जरूरतमंदों में समाजवादी राहत सामग्री का वितरण लगातार जारी है। मंगलवार को हडिया चौराहा, बाई पास आदि क्षेत्रों के जरूरतमंदों में समाजवादी राहत सामग्री का वितरण किया गया। महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद अब   मध्यमवर्गीय परिवारों की भी मुश्किलें बढ गई है। सूचना मिलने पर ऐसे परिवारों को भी सहयोग किया जा रहा है। खाद्यान्न वितरण में मुख्य रूप से अरविन्द सोनकर, पिन्टू शुक्ला, अखिलेश  यादव, महेश तिवारी, रघुनन्दन साहू , गोपाल चौधरी, छोटू मिश्र आदि ने सहयोग किया।