पुलिस विभाग के साइबर सेल बस्ती द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित व्यक्ति के 53 हजार 4 सौ रुपया बैंक खाता में वापस कराया गया


राजेन्द्र प्रसाद ग्राम महुआ कला थाना रुधौली जिला बस्ती द्वारा पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री हेमराज मीना के सम्मुख फास्टैग टोल फ्री नंबर के जरिये बैंक खाते से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रुपये निकालने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया।
    पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रार्थना-पत्र का तत्काल संज्ञान लेते हुए साइबर सेल बस्ती के प्रभारी उप निरीक्षक श्री कमला कान्त शुक्ला, का0 धीरेंद्र कुमार यादव, का0 मोहन यादव, का0 अभिषेक कुमार त्रिपाठी साइबर सेल बस्ती को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिनके अथक प्रयास से ऑनलाइन धोखाधड़ी से निकाली गयी धनराशि 53 हजार 4 सौ रुपया राजेन्द्र प्रसाद के बैंक खाते में वापस कराया गया। रुपये वापस आने से राजेन्द्र प्रसाद द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गयी तथा प्रफुल्लित होते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय व साइबर सेल तथा बस्ती पुलिस को धन्यवाद दिया।