कांग्रेस जिलाध्यक्षअंकुर वर्मा के संयोजन में कांग्रेस,कार्यकर्ता गरीबों असहाय लोगों को पका हुआ भोजन,पूड़ी सब्जी अचार एवं तहरी उपलब्ध किया


जरूरत मंदों में खाद्यान्न, भोजन पहुंचा रहे हैं कांग्रेसी


बस्ती। कोरोना संकट काल में  गरीबों को सहयोग का सिलसिला समाज के लोग अपने-अपने ढंग से जारी रखे हुये हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के संयोजन में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता गरीबों असहाय लोगों को पका हुआ भोजन, पूड़ी सब्जी अचार एवं तहरी उपलब्ध करा रहे हैं। राहत सामग्री जिसमें आटा चावल दाल नमक चीनी चाय की पत्ती बिस्कुट सरसो तेल आदि सामग्रियां जरूरतमंदों को बांटी जा रही हैं। 
गरीबों को भोजन एवं सामग्री वितरण में मुख्य रूप से विश्वनाथ चौधरी, आदित्य त्रिपाठी, विकास वर्मा, इन्द्रपाल सिंह, संदीप श्रीवास्तव, सचिन शुक्ल के साथ ही अनेक कांग्रेसजन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में योगदान कर रहे हैं।