मऊ उपद्रव मामलें में 90 नामजद , 600 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

मऊ उपद्रव मामलें में 90 नामजद , 600 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
मऊ - मिर्जाहादिपुरा चौक पर सोमवार की शाम एनआरसी और सीएबी को लेकर हो रहा प्रदर्शन अचानक ही हिन्सा में बदल गया। उपद्रवियों द्वारा वाहनों में आगजनी, पुलिस के उपर पथरबाजी की घटना को अंजाम दिया।
जिसके बाद मंगलवार को 90 लोगों को नामजद करते हुए 600 अज्ञात पर तीन एफआईआर दर्ज किया गया। साथ ही 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें 19 उपद्रवियों की पहचान हो गयी है। इसके अलावा 12 लोगों से पुछताछ जारी है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस दबिश दे रही है। जितने लोग भी उपद्रव में शामिल थे। उनकी पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जायेगी।