पूर्व मंत्री सहित बसपा के चार पूर्व विधायक निष्कासित:

बस्ती जिले के चार पूर्व बसपा विधायक पार्टी से निष्कासित किये गए।जिसमे तीन बार मंत्री रहे राम प्रसाद चौधरी भी शामिल है।


बसपा पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताविक पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण बसपा प्रमुख ने निष्कासित किया है।पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी कप्तानगंज विधान सभा से पांच बार विधायक तीन बार मंत्री रहे है।जबकि बस्ती सदर सीट से जितेंद्र चौधरी 2 बार विधायक रह चुके है ।महादेवा विधानसभा सीट से दूध राम और रूधौली से राजेन्द्र चौधरी एक एक बार विधायक रह चुके है ।


इस खबर की पुष्टि बस्ती जिला अध्यक्ष संजय धुशिया ने दी है।