बस्ती:-राजा लक्छमेश्वर सिंह कि जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन पुस्तक विमोचन नृत्य, कला, कवि सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे:-राजा ऐश्वर्य राज सिंह



बस्ती। बस्ती रियासत के पूर्व राजा स्वर्गीय राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की जयंती अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने और उसकी तैयारियों को लेकर राज भवन बस्ती में बैठक किया गया।

राजा लक्छमेश्वर सिंह ज्ञान जागरूकता सेवा समिति के सचिव राजा ऎश्वर्य राज सिंह ने बताया कि आगामी 16 अप्रैल 2022 दिन शनिवार को पूर्व विधायक एवं बस्ती रियासत के राजा स्वर्गीय लक्ष्मेश्वर सिंह के जयंती अवसर पर राजमाता आशिमा सिंह द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन के साथ ही प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा कत्थक नृत्य, कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का भी आयोजन किया जाएगा। उपरोक्त कार्यक्रम में बस्ती जनपद के स्थानीय एव युवा कवियों को उनकी प्रतिभा को निखारने का मौका देने के लिए युवा कवि सम्मेलन का भी आयोजन प्रस्तावित है।

सभा की अध्यक्षता कर रहे जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक संतोष सिंह ने बताया कि स्वर्गीय राजा लक्ष्मेश्वर सिंह हमेशा जन साधारण व्यक्तियो के बीच में रहते हुए उनकी सेवा किया। आज वो हमारे बीच नही हैं लेकिन उनकी विचारधारा हमेशा जिंदा रहेगी। वो खुद भी एक किसान थे और किसानों की प्रगति के लिए हमेशा काम किया करते थे। उनके ही नक्से कदम पर चल रहे राजा ऐश्वर्य राज सिंह भी जनता सेवा में लगे रहते हैं, कोविड काल मे भी राज भवन से गरीबों की निस्वार्थ सेवा किया गया।

कार्यक्रम में कल्पनाथ बाबू जी, स्कन्द गिरोत्रा, मुकेश खंडेलवाल, राजेश सिंह, बशिष्ठ गोयल, डब्लू सिंह, अंकुर श्रीवास्तव, काशिफ सिद्दीकी, इमरान अली, बब्बू खान, पप्पू यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, दिग्विजय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Popular posts
बस्ती की नई डीएम प्रियंका निरंजन,2013 बैच की आईएएस अफसर है प्रियंका निरंजन।
Image
बस्ती मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने चार्ज ग्रहण किया,2008 बैच के आईएएस है श्री सिंह
Image
कौन थे राजा विक्रमादित्य, जानिए भारत के इस महाप्रतापी राजा के बारे में जिनका साम्राज्य अरब मिस्र तक फैला था
Image
खलीलाबाद से बहराइच तक रेल लाइन बिछेगी, डीपीआर रेलवे बोर्ड को प्रेषित
Image
राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की 67 वी जयंती पर राजभवन बस्ती में हुए विभिन्न कार्यक्रमो ने लोगो का मन मोहा, हुआ पुस्तक विमोचन
Image