बस्ती में समाजवादी पार्टी का चार सीटो पर कब्जा, एक पर भाजपा जीती

 


बस्ती। जिस समय भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की ओर अग्रसर थी, बस्ती जनपद में सभी पांचों सीटों पर सपा प्रत्याशियों के साथ यहां काटे की लडाई थी। कद्दावार नेता राम प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में बस्ती में सपा ने पांच में से 4 सीटों पर कब्जा कर लिया है। 

भाजपा को केवल हर्रैया में सफलता मिली है और वर्तमान विधायक अजय सिंह सपा के त्रयम्बकनाथ पाठक को पराजित कर चुनाव जीत गये है। जबकि दूसरी ओर बस्ती सदर ने सपा के महेन्द्रनाथ यादव कांटे के संघर्ष में देर शाम विजयी घोषित किये गये। उन्होने वर्तमान विधायक दयाराम चौधरी को पराजित किया। महादेवा विधानसभा क्षेत्र से यह मिथक टूट गया कि यहां से जिस दल का प्रत्याशी चुनाव जीतता है सरकार उसी की बनती है।


 सपा गठबंधन से छड़ी चुनाव निशान से दूधराम ने वर्तमान भाजपा विधायक रवि सोनकर को पराजित किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी के पुत्र कविन्द्र चौधरी अतुल ने कप्तानगंज से भाजपा विधायक सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ल को पराजित किया। 

जबकि रूधौली विधानसभा से सपा प्रत्याशी राजेन्द्र प्रसाद चौधरी ने भाजपा विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पत्नी भाजपा प्रत्याशी संगीता प्रताप जायसवाल को पराजित किया। इस लिहाज से देखे तो भाजपा की आंधी में बस्ती में सपा की लहर चली और भाजपा को 4 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है।

Popular posts
बस्ती की नई डीएम प्रियंका निरंजन,2013 बैच की आईएएस अफसर है प्रियंका निरंजन।
Image
बस्ती मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने चार्ज ग्रहण किया,2008 बैच के आईएएस है श्री सिंह
Image
कौन थे राजा विक्रमादित्य, जानिए भारत के इस महाप्रतापी राजा के बारे में जिनका साम्राज्य अरब मिस्र तक फैला था
Image
खलीलाबाद से बहराइच तक रेल लाइन बिछेगी, डीपीआर रेलवे बोर्ड को प्रेषित
Image
राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की 67 वी जयंती पर राजभवन बस्ती में हुए विभिन्न कार्यक्रमो ने लोगो का मन मोहा, हुआ पुस्तक विमोचन
Image