डी0एम0 द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत स्वच्छ भारत अभियान दिनांक 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2021 तक का किया गया शुभारम्भ।

 


संत कबीर नगर 05 अक्टूबर(सू0वि0)। जिलाधिकारी दिव्या मित्त्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित स्वच्छ भारत अभियान दिनांक-01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2021 का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा पोस्टर फोटो के साथ सभी को स्वच्छता शपथ दिलायी गयी। जिलाधिकारी ने सभी को निर्देशित किया कि समाज के विभिन्न वर्गो, समूहो एव अन्य हितधारको की स्वच्छ भारत कार्यक्रम में जन भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु नेहरू युवा केन्द्र व अन्य सभी विभागो के साथ समन्वय एवं जनभागीदारी से ‘‘सिंगल यूज प्लास्टिक’’ एकत्रीकरण एवं निष्पादन हेतु माह भर तक लक्ष्य के अनुरूप कार्यक्रम का आयोजन सुचारू रूप से किया जाये। जिला युवा अधिकारी रीना केसरीया ने माह भर विशेष अभियान के अनुरूप आयोजित किये जाने वाले स्वच्छ भारत कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की। साथ ही नेहरू युवा केन्द्र से सम्बद्ध राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक व युवा मण्डलो के पदाधिकारी व सदस्यो द्वारा स्वच्छ भारत कार्यक्रम किये जाने वाले कार्यक्रमो की जानकारी दी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) मनोज कुमार सिंह, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी डी0डी0 शुक्ल,उप जिलाधिकारी अखिलेश सिंह यादव; जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नागेन्द्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री, जिला प्रोबेशन अधिकारी डा0 श्वेता त्रिपाठी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी प्रियंका यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, सहित अधिशाषी अभियन्ता विद्युत, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, एवं जिला स्तरीय अधिकारी व विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी एवं नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक आदि उपस्थित रहे।

Popular posts
परशुरामाचार्य पीठाधीश्वर स्वामी श्री सुदर्शन महाराज द्वारा सम्मानित हुए —कवि डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की 67 वी जयंती पर राजभवन बस्ती में हुए विभिन्न कार्यक्रमो ने लोगो का मन मोहा, हुआ पुस्तक विमोचन
Image
बस्ती के नए पुलिस अधीक्षक बने गोपाल कृष्ण चौधरी, 2016बैच के है आईपीएस अधिकारी,
Image
बस्ती:-सौम्याअग्रवाल आईएएस,बस्ती की नई जिलाधिकारी बनी, जानिए उनकी सफलता की कहानी
Image
विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से विभूषित हुए—कवि तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image