युवाओं के कंधे पर सत्ता, व्यवस्था परिवर्तन की बड़ी जिम्मेदारी- सिद्धार्थ सिंह सपा युवा संगठनों की साझा बैठक में बूथ स्तर की मजबूती पर जोर

बस्ती। युवाओं की एकजुटता से ही उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बदलाव आयेगा। भारतीय जनता पार्टी के झूठ, बढती बेरोजगारी, मंहगाई से ऊबे लोग आगामी विधानसभा के चुनाव में सपा की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं। यह विचार मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने व्यक्त किया। वे सोमवार को पार्टी के युवा संगठनों की साझा समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होने बूथ स्तर पर मजबूती और लोगों से सीधा सम्बन्ध बनाने के साथ ही जन समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने पर जोर दिया। कहा कि युवाओं के कंधे पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

 सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, रविन्द्र यादव ने युवा संगठनों के पदाधिकारियों का आवाहन किया के वे सत्ता परिवर्तन के लिये बूथ स्तर पर तैयारी तेज करें जिससे व्यवस्था परिवर्तन हो सके। कहा कि कोरोना संकट काल में भाजपा की सरकार लाशों तक का सम्मान नहीं कर पायी और बड़ी संख्या में लोगों ने इलाज और आक्सीजन के अभाव में दम तोड़ दिया। जनता त्राहिमाम कर रही है। आने वाले चुनाव में मतदाता भाजपा को सिरे से नकार देंगे।

समीक्षा बैठक में पूर्व विधायक दूधराम, सिद्धेश सिन्हा, सुमन सिंह, समीर चौधरी, हृदयराम यादव, निर्मल सिंह, मुईन, अखिलेश यादव, मो. जावेद , अभिषेक उपाध्याय, राहुल सिंह, अंकुर सिंह, गौरव सिंह, राजू सिंह कन्हैया यादव , मो०स्वाले, मो० अकरम, मो०आलम, अक्षयदीप यादव, अमर सिंह, अतुल सिंह, बालकृष्ण चौबे, मो० असलम, अनिल यादव, अतुल सिंह सूर्यवंशी, लकी सिंह के साथ ही सपा के युवा संगठनों के पदाधिकारी एवं अनेक वरिष्ठ नेता शामिल रहे।

Popular posts
बस्ती रियासत के पूर्व राजा एवं पूर्व विधायक राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन, उनके चित्र पर पुष्प अर्पित पर हवन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी
Image
बस्ती की नई डीएम प्रियंका निरंजन,2013 बैच की आईएएस अफसर है प्रियंका निरंजन।
Image
वाणी भूषण से अलंकृत हुए – कवि तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की 67 वी जयंती पर राजभवन बस्ती में हुए विभिन्न कार्यक्रमो ने लोगो का मन मोहा, हुआ पुस्तक विमोचन
Image
खलीलाबाद से बहराइच तक रेल लाइन बिछेगी, डीपीआर रेलवे बोर्ड को प्रेषित
Image