बस्ती :-सपा की बैठक में बूथ स्तर की समीक्षा,गरीबों को सहयोग, जनहित में संघर्ष पर जोर,पदाधिकारियों का हुआ चयन


बस्ती । समाजवादी पार्टी बस्ती सदर 310 विधानसभा क्षेत्र की बैठक सपा नेता सिद्धेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारियों की समीक्षा करते हुये बूथ कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों की जानकारी दी गई। 


सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि लोकतंत्र में बिना बूथ स्तर की मजबूती के लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं है। सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष परस्पर समन्वय बनाकर पार्टी के नीति, कार्यक्रमों से लोगों को जोड़े और जन समस्याओं, किसी संकट की स्थिति में पीड़ितों को न्याय दिलाने की पहल करें। यह भी ध्यान रहे कि कोरोना संकट काल में कोई परिवार भूखा न रहने पाये।


बैठक में नव नियुक्त युवजन सभा जिलाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय और यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष अखिलेश यादव के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उनका स्वागत किया गया। सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने बैठक में अब्दुल मोईन को नगर अध्यक्ष, महेश तिवारी को जिला सचिव बनाये जाने की घोषणा किया। 


अध्यक्षता करते हुये सिद्धेश कुमार सिन्हा ने कहा कि कोरोना संकट काल में किसान, व्यापारी, गरीब परिवार तबाह होते जा जा रहे हैं। भाजपा की मनमानी नीतियो के कारण बेरोजगारी लगातार बढ रही है, अर्थ व्यवस्था बदहाली की शिकार है, कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। ऐसे में सपा कार्यकर्ता पार्टी की नीति, कार्यक्रमों को लोगों के बीच लेकर जांय और सदस्यता अभियान को गति दें। 


बस्ती सदर 310 विधानसभा क्षेत्र की बैठक में जावेद पिण्डारी, रामचन्द्र यादव, अरविन्द सोनकर, कक्कू शुक्ल, ज्ञान चन्द्र चौधरी, मो0 जावेद, रामशव्द यादव, मो. युनूस, अनवर जमाल, पवन प्रधान, भुट्टुर प्रधान, नवीन पाण्डेय, मो0 शाहिर, विवेक शुक्ल, रघुनन्दन राम साहू, मेराज अहमद, रवि गुप्ता, नीतेश यादव, रामवृक्ष यादव, दुर्गेश सोनकर आदि उपस्थित रहे।