बस्ती: जिले मे 10 नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए,सूचना विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार अब 185 कंटेनमेंट जोन,देंखे सूची


बस्ती 2 अगस्त जनपद में 10 नए कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इन स्थानों कुल मिलाकर एक एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला है।तथा 5स्थानो में 14 दिनों में कोई केस न मिलने से निरस्त कर दिया गया है जिले में अब तक जितने जोन थे वो अब मिलाकर 185 कंटेनमेंट जोन हो गए है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। इन सभी जगहों के आस-पास नियमानुसार सील कर दिया गया है। 


         उन्होने बताया कि ये 10 नए जोन निम्न है 



         उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं निकासी पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। इस क्षेत्र में आने वाले सभी विद्यालय कार्यालय बंद रहेंगे तथा किसी भी प्रकार की सार्वजनिक भीड़ पर प्रतिबंध रहेगा। इस क्षेत्र के सभी व्यापारिक संस्थान प्रतिष्ठान पूर्णतया बंद रहेंगे।


         उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में वाणिज्यिक एवं निजी प्रतिष्ठान, औद्योगिक प्रतिष्ठान, सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्य एवं समारोह प्रतिबंधित रहेगें।


          उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में नगर पालिका तथा ग्रामीण क्षेत्र में पंचायती राज विभाग साफ-सफाई के लिए प्रतिदिन सफाई कर्मी भेजेंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुचारू रूप से कंटेनमेंट लिस्टिंग तथा डोर-टू-डोर सर्वे करेंगे। पुलिस विभाग द्वारा शांति एवं सुरक्षा के साथ-साथ अन्य प्रतिबंधों को पालन कराया जाएगा। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।



----------