बस्ती:-25 नए कोरोना पॉजिटिव सहित जिले मे अबतक कुल केस 1072 केस,कुल एक्टिव केस 347,ठीक हुए 692,मृतक 33,जिले में 212 हॉट स्पॉट


बस्ती 06 अगस्त 2020 , जिले में कोरोना वायरस से अब तक 692 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 1072 कोरोना वायरस संक्रमित के केस हैं जिसमें से मात्र 33 की डेथ हुई है। जिले में कुल 347एक्टिव केस हैं।आज 25 नए केस मिले है आज 1263 सैंपल लिए गए है 


         उन्होंने बताया कि जिले में कुल 212 इलाक़ों में हॉटस्पॉट एरिया चिन्हित है। जिले में अब तक कुल 38647 सैंपल लिए गए हैं,जिसमें से 38059 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है,588 की रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। आज की तिथि तक 36954 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है आज 979 रिपोर्ट प्राप्त हुआ है जिसमें 954 रिपोर्ट निगेटिव है 



         उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली में कुल 39 जय राम उपाध्याय कालेज में 42मुंडेरवा सीएचसी में 23 तथा ओपेक कैली हॉस्पिटल में 89 बाला जी प्रकाश में 0 होम आइसोलेशन में 122 कुल 315 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं। ओपेक कैली में 13 संत कबीर नगर के तथा 30 सिद्धार्थ नगर के संक्रमित भर्ती है 


                  उन्होंने बताया कि छबीलहाखोर पॉलिटेक्निक में 0, मेडिकल कॉलेज रामपुर में 8, सरला इंटरनेशनल एकेडमी में 0 तथा आश्रम पद्धति विद्यालय में 138लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है।