आज शुरू हुआ था अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन,अगस्त क्रांति के नाम से मशहूर है 1942 का ये आन्दोलन


आज हम अगस्त क्रांति की 72वीं सालगिरह मना रहे हैं। 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित करवा कर नौ अगस्त 1942 के दिन अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था। यह दिन भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है।



इसी दिन 'भारत छोड़ो आंदोलन' की शुरुआत हुई थी। इस क्रांति को 'अगस्त क्रांति' के नाम से भी जाना जाता है। अगस्त क्रांति आंदोलन की शुरूआत नौ अगस्त 1942 को हुई थी। मुंबई के जिस पार्क से यह आंदोलन शुरू हुआ, उसे अगस्त क्रांति मैदान नाम दिया गया है। द्वितीय विश्व युद्ध में समर्थन लेने के बावजूद जब अंग्रेज भारत को स्वतंत्र करने को तैयार नहीं हुए तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन के रूप में आजादी की अंतिम जंग का एलान कर दिया जिससे ब्रिटिश हुकूमत में दहशत फैल गई। महात्मा गांधी को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार भी किया था।



Popular posts
पर्यावरण जागरूकता स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए– कवि व मंच संचालक डॉ० तारकेश्वर मिश्र
Image
विश्व रिकॉर्ड में सम्मिलित हुए कवि व मंच संचालक– डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से विभूषित हुए—कवि तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
परशुरामाचार्य पीठाधीश्वर स्वामी श्री सुदर्शन महाराज द्वारा सम्मानित हुए —कवि डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु दुनिया के सबसे बड़े वर्चुअल कवि सम्मेलन के लिए आमंत्रित
Image