समाजवादी पार्टी महिलासभा की बैठक सम्पन्न, जन समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने का ऐलान


बस्ती। समाजवादी पार्टी महिलासभा जिलाध्यक्ष सुमन सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को शिविर कार्यालय पिकौराबक्श में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आवाहन पत्र को घर-घर पहुंचाने, जन समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने, सदस्यता अभियान में महिलाओं की भागीदारी बढाने, सपा सरकार के उपलब्धियों की लोगों को जानकारी देने आदि मुद्दों पर विचार किया गया।


बैठक को सम्बोधित करते हुये महिलासभा अध्यक्ष एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुमन सिंह ने कहा कि भाजपा के योगी सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय हैं, महिलाओं को थानों से त्वरित न्याय नहीें मिल पा रहा है। महिला उत्पीड़न के मामलों में लीपापोती की जा रही है, सरकार गन्ना किसानों को उनका बकाया मूल्य दिलाने में असफल है, बस्ती, वाल्टरगंज चीनी मिलों को चलाने की जगह उनकी नीलामी की जा रही है, पेट्रोल, डीजल की कीमतें रोज बढाये जाने से महंगाई चरम पर है, ऐसे अनेक सवालों को लेकर महिलासभा द्वारा चरणबद्ध ढंग से आन्दोलन छेड़ा जायेगा।


महिलासभा की बैठक में शारीरिक दूरी का पालन किया गया। मुख्य रूप से गीता श्रीवास्तव, गुलनाज, खुशनुमा बेगम, हाजरा बेगम, सलमा खातून, चन्द्रावती, बदामा पाण्डेय, कृष्णावती गुप्ता, कौशिल्या गौड़, मालती यादव, माला देवी, कुसम सिंह, अनामिका, हुस्न बेगम, सीता देवी आदि शामिल रहीं।