महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार प्रेरणा राखी 27 जुलाई से दुकानों पर उपलब्ध होगी,आत्मनिर्भर अभियान के अंतर्गत बन रही है राखियाँ


बस्ती 21 जुलाई 2020 सू०वि०, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रेरणा राखी तैयार की जा रही है जो 27 जुलाई से आम लोगों के लिए दुकानों पर उपलब्ध रहेंगी। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। उन्होने बताया कि विकास खण्ड सदर, गौर में महिला स्वयं सहायता समूहों को राखी बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। 


       सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, प्रशिक्षक आलोक शुक्ल तथा ब्लाक मिशन मैनेजर सुनील कुमार ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार की गयी राखिया जिलाधिकारी को भेट किया। सीडीओ ने बताया कि दोनों ब्लाक में स्वयं सहायता समूह की 25 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राखी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। ये महिलाए क्रोसिए की सहायता से रेशम की डोरी से बनी राखिया तैयार कर रही है। इस दौरान सूर्यलाल, देवेन्द्र सिंह, मरूतेन्द्र प्रताप उपस्थित रहें। 


---------


Popular posts
बस्ती की नई डीएम प्रियंका निरंजन,2013 बैच की आईएएस अफसर है प्रियंका निरंजन।
Image
बस्ती मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने चार्ज ग्रहण किया,2008 बैच के आईएएस है श्री सिंह
Image
कौन थे राजा विक्रमादित्य, जानिए भारत के इस महाप्रतापी राजा के बारे में जिनका साम्राज्य अरब मिस्र तक फैला था
Image
खलीलाबाद से बहराइच तक रेल लाइन बिछेगी, डीपीआर रेलवे बोर्ड को प्रेषित
Image
राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की 67 वी जयंती पर राजभवन बस्ती में हुए विभिन्न कार्यक्रमो ने लोगो का मन मोहा, हुआ पुस्तक विमोचन
Image