क्षेत्रवासियों की मांग पर विधायक रवि सोनकर ने रखी अंत्येष्टि स्थल की आधारशिला


बस्ती : सरयू नदी के तट कलवारी-टांडा घाट पर क्षेत्रवासियों की विशेष मांग पर शुक्रवार को महादेवा विधायक रवि सोनकर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए भूमि-पूजन करते हुए आधारशिला रखी। सरयू मैय्या की आरती उतारी।


विधायक ने कहा कि जल्द ही अंत्येष्टि स्थल बनकर तैयार हो जाएगा। सरयू नदी के तट पर करीब 70 लाख की लागत से अंत्येष्टि स्थल बनेगा। बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग यहां घाट पर दाह संस्कार करवाने के लिए आते हैं। यहां बैठने का स्थान न होने कारण लोगों को ठंडी, गर्मी व बारिश के समय परेशान होना पड़ता है। प्रेमप्रकाश चौधरी, श्रुति अग्रहरि, मोहंती दूबे, उमाशंकर ओझा, सुरेश सिंह, अजय प्रताप चौधरी, जय सिंह, निखिल श्रीवास्तव, बबलू यादव, सतेंद्र पांडेय, राजेंद्र उपाध्याय, आनंद यादव, सर्वेश गुप्ता, तारा चंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Popular posts
बस्ती की नई डीएम प्रियंका निरंजन,2013 बैच की आईएएस अफसर है प्रियंका निरंजन।
Image
कौन थे राजा विक्रमादित्य, जानिए भारत के इस महाप्रतापी राजा के बारे में जिनका साम्राज्य अरब मिस्र तक फैला था
Image
बस्ती मंडल के नए डीआईजी श्री आर के भारद्वाज,अलीगढ़ के मूल निवासी है श्री भारद्वाज
Image
खलीलाबाद से बहराइच तक रेल लाइन बिछेगी, डीपीआर रेलवे बोर्ड को प्रेषित
Image
बस्ती: दिव्या मित्तल बस्ती की नई जिलाधिकारी,2013बैच की है आईएएस, लंदन में लाखो कीनौकरी छोड़कर भारत लौटकर आईएएस इक्जाम किया पास
Image