कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस के पूर्व विधायक राम जियावन ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन


बस्ती । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को पूर्व विधायक राम जियावन के नेतृत्व में मंडल स्तरीय प्रदर्शन कर जिलाधिकारी बस्ती के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राज्पाल को ज्ञापन सौंपा गया। 


पूर्व विधायक राम जियावन ने कहा कि भाजपा की सरकार में लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया जा रहा है। शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी इसका प्रमाण है। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा कि बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित भारत के संविधान में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज को उठाने एवं सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने का अधिकार हम नागरिकों को प्राप्त है, परन्तु इस केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा संविधान का खुले आम उल्लंघन करते हुए संविधान के दायरे में रखकर विरोध करने पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर एवं गिरफ्तारी करके लोगों की आवाज को दबाकर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के सवाल पर आन्दोलन जारी रखेंगे इसकी चाहे जितनी कीमत चुकानी पड़े। सिद्धार्थनगर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता दमन से डरने वाले नही है। 


 ज्ञापन सौंपने वालों में अनिल भारती, कर्नल ए.के.सिंह,संदीप श्रीवास्तव, सचिन शुक्ल डॉ वाहिद सिद्दकी,गिरजेश पाल,आदित्य त्रिपाठी, रविन्द्र सिंह राजन,शेर मोहम्मद,दुर्गेश त्रिपाठी, अतिउल्ला खान,ज्ञानप्रकाश पाण्डेय,अनुराग पाण्डेय,महेंद्र श्रीवास्तव, अलीम अख्तर, विकास वर्मा, मनोज सिंह, सलीम अहमद,मो. सलाहुद्दीन नरेंद्र कुमार जितेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।