जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित नागरिक संगठन, निगरानी समिति के द्वारा अधिक उम्र के लोगों के बारे में इकट्ठा की जा रही है जानकारी-कुलदीप सिंह


बस्ती।जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के निर्देश पर कोरोना वायरस से अधिक उम्र के लोगों को और पहले से गम्भीर बीमारी वाले लोगों को चिन्हित करने एवं उनकी सूचना एकत्र करने का कार्य लगातार,नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक आरपी सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है,कोरोना से बचाव के लिए भी उन्हें जागरूक किया जा रहा है।


डायबिटीज,हार्ट,दमा आदि की बीमारी की स्थिति में इसकी सूचना प्रशासन को दिए जाने की व्यवस्था पहले से की गई है।


नागरिक संगठन निगरानी समिति के कुलदीप सिंह द्वारा बड़ेवन और आसपास भ्रमण किया गया, इसी क्रम में अशोक कुमार पांडेय और सावित्री पांडेय के बारे में सूचना एकत्र की गई,उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड प्रादेशिक मुख्यालय गोल मार्केट लखनऊ के प्रदेश मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार आईएएस के निर्देश पर चल रहे टाइम बैंक का उद्देश्य भी यही है,कि अधिक उम्र के जो लोग अकेले रह रहे हैं उनके बीच जाकर के स्काउट गाइड के लोग उनकी परेशानियों को जानकर कम करने का प्रयास करें एवं दवा और अन्य आवश्यक जीवन उपयोगी सामानों की उपलब्धता में सहयोगी बने।


 कुलदीप सिंह ने बताया कि उनके द्वारा लगातार ऐसे लोगों का जानकारी इकट्ठा करके जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया जा रहा है।


Popular posts
बस्ती की नई डीएम प्रियंका निरंजन,2013 बैच की आईएएस अफसर है प्रियंका निरंजन।
Image
बस्ती मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने चार्ज ग्रहण किया,2008 बैच के आईएएस है श्री सिंह
Image
कौन थे राजा विक्रमादित्य, जानिए भारत के इस महाप्रतापी राजा के बारे में जिनका साम्राज्य अरब मिस्र तक फैला था
Image
खलीलाबाद से बहराइच तक रेल लाइन बिछेगी, डीपीआर रेलवे बोर्ड को प्रेषित
Image
राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की 67 वी जयंती पर राजभवन बस्ती में हुए विभिन्न कार्यक्रमो ने लोगो का मन मोहा, हुआ पुस्तक विमोचन
Image