डीएम के निर्देश पर बैंक ऑफ इंडिया कटरा बस्ती 48 घंटे के लिए बंद, कर्मचारी मिला था कोरोना पॉजिटिव


बैंक ऑफ इंडिया कटरा पानी की टंकी शाखा में बैंक कर्मी के पॉज़िटिव पाये जाने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर बैंक 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। 


 


 मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को सूचित किया गया कि बैंक ऑफ इंडिया निकट पानी की टंकी के कार्मिक दीपक कुमार का सैंपल टेस्ट के लिए गया था।13 जुलाई को दीपक कुमार का सैंपल टेस्ट पॉज़िटिव पाया गया है। जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बैंक मैनेजर को बैंक 48 घंटे के लिए बंद किये जाने का निर्देश दिया है। कहा कि बैंक को सेनेटाइज करने ,साफ सफाई, सोडियम ह्यपोक्लोराइड के स्प्रे कर बैंक भवन व परिसर को आम जनता के लिए सुरक्षित व कोरोना मुक्त करने के क्रम में बैंक ऑफ इंडिया की कटरा पानी टंकी को 48 घंटे के लिए बंद करने के निर्देश दिए गए है।


 


 


Popular posts
बस्ती की नई डीएम प्रियंका निरंजन,2013 बैच की आईएएस अफसर है प्रियंका निरंजन।
Image
बस्ती मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने चार्ज ग्रहण किया,2008 बैच के आईएएस है श्री सिंह
Image
कौन थे राजा विक्रमादित्य, जानिए भारत के इस महाप्रतापी राजा के बारे में जिनका साम्राज्य अरब मिस्र तक फैला था
Image
खलीलाबाद से बहराइच तक रेल लाइन बिछेगी, डीपीआर रेलवे बोर्ड को प्रेषित
Image
राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की 67 वी जयंती पर राजभवन बस्ती में हुए विभिन्न कार्यक्रमो ने लोगो का मन मोहा, हुआ पुस्तक विमोचन
Image