बस्ती टोल प्लाजा के तीन बसों में भीषण टक्कर,डेढ़ दर्जन से अधिक घायल,10 लोग जिला अस्पताल में भर्ती


बस्ती। जिले के कोतवाली क्षेत्र के मड़वानगर टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को सुबह बिहार से हरियाणा और दिल्ली जा रही तीन बसें अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बसों में फंसे लोगों यात्रियों को बाहर निकाला।


कोतवाल रामपाल यादव, चौकी प्रभारी बड़ेबन विजय कुमार यादव, चौकी प्रभारी पटेल चौक राजन सिंह की टीम ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार हादसे में गंभीर रूप से घायल बिहार प्रांत के बेतिया जिले के चंपटिया थाना के बरवा चाप निवासी बद्री शाह (35) की मौत हो गई है। जबकि इसी गांव के दिनेश (30), प्रहलाद (40) और पंजाब प्रांत के लुधियाना जिले के पायल थाना क्षेत्र के डीमोर निवासी अमरजीत (41) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। करीब डेढ़ दर्जन लोगों को आंशिक चोट आई है। जिला अस्पतालमें दस लोगों को भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक, बिहार प्रांत के बेतिया जिले के चंपटिया थाना के बरवा निवासी बद्री शाह (35) की हादसे में मौत हो गई। जबकि इसी गांव के दिनेश (32), प्रहलाद (41) और पंजाब प्रांत के लुधियाना निवासी अमरजीत (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। करीब डेढ़ दर्जन लोगों को आंशिक चोट आई है। जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में दूसरी बसों से उन्हें गंतव्य को भेजा गया। पुलिस हादसे की वजह तलाश रही है।


Popular posts
परशुरामाचार्य पीठाधीश्वर स्वामी श्री सुदर्शन महाराज द्वारा सम्मानित हुए —कवि डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
पर्यावरण जागरूकता स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए– कवि व मंच संचालक डॉ० तारकेश्वर मिश्र
Image
विश्व रिकॉर्ड में सम्मिलित हुए कवि व मंच संचालक– डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से विभूषित हुए—कवि तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं हमारी पहचान भी है – संचालक तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image