बस्ती :पुरानी बस्ती पुलिस ने चरस के साथ एक को किया गिरफ्तार, NDPS ऐक्ट में की कार्यवाही


बस्ती:- पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री हेमराज मीना द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी सदर श्री गिरीश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती श्री अवधेश राज़ सिंह के नेतृत्व में थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती पुलिस द्वारा दिनांक:-30.07.2020 को समय 03:40 बजे अभियुक्त (1) शमशेर पुत्र साहब अली निवासी ग्राम बाघनगर थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर (उ0प्र0) को बागडीह पुल के पास से 07.40 ग्राम अवैध चरस मय वाहन के साथ गिरफ्तार कर थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती पर मु0अ0सं0 237/2020 धारा 08/20(B) NDPS Act पंजीकृत किया गया तथा मोटरसाइकिल गाड़ी संख्या UP-51-Z-7441 को धारा 207 Mv Act के तहत सीज किया गया |


*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-* 


(1) शमशेर पुत्र साहब अली निवासी ग्राम बाघनगर थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर (उ0प्र0) |


*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-* 


(1) उप0नि0 धर्मेन्द्र प्रसाद यादव थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती |


(2) उप0नि0 चतुर्भुज पाठक थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती |


(3) हे0का0 तरुण मिश्रा थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती |


(4) आरक्षी अनंत यादव थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती |