बस्ती:- प्राइवेट अस्पताल के तीन कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले, प्रबंधन ने अस्पताल को सैनेटाइज कर 48 घंटे के लिए बंद किया


बस्‍ती] जिला अस्पताल के दो स्टॉफ सहित सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शहर के एक प्राइवेट अस्पताल भब्या मेडिकल सेन्टर के तीन कर्मी भी संक्रमित मिले हैं। अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल को सैनेटाइज कराते हुए दो दिन के लिए बंद कर दिया है। एसीएमओ डॉ. फकरेयार हुसैन ने बताया कि संक्रमित लोगों को सर्च कर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। 


जिला अस्पताल के क्षेत्रीय निदान केंद्र स्थित ट्रूनेट जांच केंद्र में तैनात एक और एलटी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा एक्स-रे जांच केंद्र में तैनात एक स्टॉफ भी संक्रमित पाया गया है। ट्रूनेट का एक एलटी शुक्रवार को पॉजिटिव मिला था। 


शहर से सटे मड़वानगर में एक 42 वर्षीय व्यक्ति तथा शहर के रोडवेज स्थित जयपुरवा मोहल्ले की एक 32 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। एसीएमओ डॉ. फकरेयार हुसैन ने बताया कि जो लोग पॉजिटिव मिले हैं, उनको सर्च कर मेडिकल कॉलेज या एल-वन अस्पताल रुधौली में भर्ती कराया जा रहा है।


Popular posts
बस्ती की नई डीएम प्रियंका निरंजन,2013 बैच की आईएएस अफसर है प्रियंका निरंजन।
Image
बस्ती मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने चार्ज ग्रहण किया,2008 बैच के आईएएस है श्री सिंह
Image
कौन थे राजा विक्रमादित्य, जानिए भारत के इस महाप्रतापी राजा के बारे में जिनका साम्राज्य अरब मिस्र तक फैला था
Image
खलीलाबाद से बहराइच तक रेल लाइन बिछेगी, डीपीआर रेलवे बोर्ड को प्रेषित
Image
राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की 67 वी जयंती पर राजभवन बस्ती में हुए विभिन्न कार्यक्रमो ने लोगो का मन मोहा, हुआ पुस्तक विमोचन
Image