बस्ती:-31 नए कोरोना पॉजिटिव सहित जिले मे अबतक कुल केस 877 केस,कुल एक्टिव केस 329,ठीक हुए 513, हियुवा प्रभारी सहित मृतक 27,जिले में 147 हॉट स्पॉट


बस्ती 31 जुलाई 2020 , जिले में कोरोना वायरस से अब तक 513 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 877 कोरोना वायरस संक्रमित के केस हैं जिसमें से मात्र 27 की डेथ हुई है। जिले में कुल 337एक्टिव केस हैं।आज 31नए केस मिले है आज 1795 सैंपल लिए गए है 


         उन्होंने बताया कि जिले में कुल 147 इलाक़ों में हॉटस्पॉट एरिया चिन्हित है। जिले में अब तक कुल 32443 सैंपल लिए गए हैं,जिसमें से 28775 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है,3668 की रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। आज की तिथि तक 27873 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है आज 1274 रिपोर्ट प्राप्त हुआ है  



         उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली में कुल 35 जय राम उपाध्याय कालेज में 67मुंडेरवा सीएचसी में 5 तथा ओपेक कैली हॉस्पिटल में 127 बाला जी प्रकाश में 0 होम आइसोलेशन में 58 कुल 292 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं। ओपेक कैली में 15 संत कबीर नगर के तथा 23 सिद्धार्थ नगर के संक्रमित भर्ती है 


                  उन्होंने बताया कि छबीलहाखोर पॉलिटेक्निक में 18, मेडिकल कॉलेज रामपुर में 27, सरला इंटरनेशनल एकेडमी में 0 तथा आश्रम पद्धति विद्यालय में 251लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है।