असली अयोध्या नेपाल में, राम भी थे नेपाली:- के पी शर्मा ओली नेपाली पीएम


नेपाली पीएम ओली का बेतुका बयान, कहा- असली अयोध्या नेपाल में, राम भी थे नेपाली


 


भारत-नेपाल तनाव के बीच नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अजीबोगरीब बयान दिया है। अब उन्होंने भारत के आस्था पर ही सवाल खड़े कर दिए है। उन्होंने अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि को लेकर ऐसी बात कर दी है जिसका ना कोई सिर है और ना ही पैर। केपी शर्मा ओली ने भारत के अयोध्या को मानने से ही इंकार कर दिया। उनके बयान को सुनकर आप भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे। नेपाली पीएम ने कहा कि भारत में जो अयोध्या है वह नकली है, जबकि असली अयोध्या तो नेपाल में है। उन्होंने कहा कि भारत ने सांस्कृतिक अतिक्रमण के लिए नकली अयोध्या का निर्माण किया है जबकि असली अयोध्या नेपाल में है।


ओली ने कवि भानुभक्त आचार्य की जयंती पर आरोप लगाया कि नेपाल पर सांस्कृतिक रूप से अत्याचार किया गया है। उन्होंने हास्यास्पद बयान देते हुए कहा कि हम सभी मानते है कि हमने भारतीय राजकुमार राम को सीता दी थी बल्कि ऐसा नहीं है। हमने भारत में स्थित अयोध्या के राजकुमार को सीता नहीं दी थी बल्कि नेपाल के अयोध्या के राजकुमार को दी थी। उन्होंने साफ तौर पर दावा किया कि भगवान राम नेपाली है भारतीय नहीं।


Popular posts
बस्ती की नई डीएम प्रियंका निरंजन,2013 बैच की आईएएस अफसर है प्रियंका निरंजन।
Image
बस्ती मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने चार्ज ग्रहण किया,2008 बैच के आईएएस है श्री सिंह
Image
कौन थे राजा विक्रमादित्य, जानिए भारत के इस महाप्रतापी राजा के बारे में जिनका साम्राज्य अरब मिस्र तक फैला था
Image
खलीलाबाद से बहराइच तक रेल लाइन बिछेगी, डीपीआर रेलवे बोर्ड को प्रेषित
Image
राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की 67 वी जयंती पर राजभवन बस्ती में हुए विभिन्न कार्यक्रमो ने लोगो का मन मोहा, हुआ पुस्तक विमोचन
Image