अखिलेश यादव के जन्म दिन पर सपा के सिद्धार्थ ने काटा केक,रोपे पौधे,कहा,भाजपा सरकार के कुशासन से ऊब गये हैं लोग, देखे वीडियो


बस्ती । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिन उल्लास और संकल्पों के साथ मनाया गया। सपा के वरिष्ठ नेता एवं उ.प्र. आवास विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ दुबौलिया विकासखण्ड के डेईडीहा स्थित कार्यालय पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुये केक काटकर खुशियों को साझा किया। इसी कड़ी में पौधरोपण कर उनके मंगलमय दीर्घायु जीवन की कामना किया गया।


 



सपा नेता सिद्धार्थ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश का नौजवान, किसान, व्यापारी, विभिन्न वर्गो के लोग भाजपा सरकार से ऊबकर बदलाव का मन बना चुके हैं। दावा किया कि 2022 का चुनाव अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में लड़ा जायेगा और पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। कार्यक्रम में यदुराम यादव , रामबाबू पाण्डेय , चंद्रभान यादव , मानवेन्द्र सिंह , शिखर सिंह आदि शामिल रहे ।।