अखिलेश यादव के जन्म दिन पर राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य एवं समाजवादी पार्टी महिलासभा जिलाध्यक्ष सुमन सिंह ने दीर्घायु होने की कामना की


बस्ती । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्म दिन अवसर पर राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य एवं समाजवादी पार्टी महिलासभा जिलाध्यक्ष सुमन सिंह ने उनके चित्र पर चंदन आदि लगाकर दीर्घायु जीवन की कामना किया। इसी कड़ी में कैम्प कार्यालय महिला सभा पिकौरा बक्श गांधी नगर में पौधरोपण किया गया। लोगों में मिठाईयां बांटी गई। 


महिलासभा जिलाध्यक्ष सुमन सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार में महिलायें सर्वाधिक उपेक्षा, उत्पीड़न का शिकार है। उनकी आवाजों को अनसुनी किया जा रहा है। कहा कि भाजपा सरकार से लोग ऊब चुके है। 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा जनमानस के सहयोग से पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। कहा कि अखिलेश यादव गरीबों की आवाज है। 


इस दौरान बादाम पाण्डेय ,गीता श्रीवास्तव ,सरिता यादव ,कुसुम सिंह ,कौशिल्या गौड़ ,सलमा खातून आदि ने अखिलेश यादव के दीर्घायु जीवन की कामना किया।


Popular posts
विश्व रिकॉर्ड में सम्मिलित हुए कवि व मंच संचालक– डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
राजा लक्छमेश्वर सिंह की स्मृति में राज भवन बस्ती में हुई बैठक, कई कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा
Image
पर्यावरण जागरूकता स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए– कवि व मंच संचालक डॉ० तारकेश्वर मिश्र
Image
हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं हमारी पहचान भी है – संचालक तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
इस्लामपुर पश्चिम बंगाल शाखा द्वारा स्वैच्छिक विषय पर आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन काव्यगोष्ठी संपन्न ।
Image