आने वाला है अनलाक 3, प्रतिबंधों सहित खुल सकते हैं सिनेमाहाल,और जानिए क्या खुल सकता है


कोरोना महामारी के चलते देशभर में सरकार ने लॉकडाउन लागू किया था। जिसके बाद अब अनलॉक की प्रक्रिया को शुरू हो गई है। अनलॉक-3 की घोषणा जल्द ही सरकार करने वाली है। इसके लिए एसओपी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 31 जुलाई को अनलॉक 2 खत्म हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनलॉक-3 में सोशल डिस्टन्सिंग के साथ सिनेमा हॉल खोला जा सकता है। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने इस संबंध में गृह मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा है। इसमें 1 अगस्त से सिनेमा हॉल खोलने की बात कही गई है।


इससे पहले सूचना प्रसारण मंत्रालय और सिनेमा हॉल मालिकों के बीच कई दौर की बैठक हुई थी। इसके बाद सिनेमा हॉल मालिक, 50 फीसदी दर्शकों के साथ थिएटर शुरू करने को तैयार हो गए हैं।


हालांकि मंत्रालय चाहता है कि शुरुआत में 25 फीसदी सीट के साथ सिनेमा हॉल खोले जाएं और नियमों का सख्ती से पालन हो।



इतना ही नहीं, अनलॉक-3 में सिनेमा हॉल के साथ जिम भी खोला जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि अभी स्कूल और मेट्रो को खोलने पर विचार नहीं किया गया है। वहीं, राज्यों के लिए भी अनलॉक 3 में कुछ और ढील दी जा सकती है।


कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मार्च महीने में पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया था। जो जून महीने तक चला। 30 जून को अनलॉक 1 के तहत कोरोना संकट के कारण लगाए गए लॉकडाउन में ढील दी गई थी, इसमें आर्थिक प्रतिबंधों को खोला गया। इसके बाद एक जुलाई से अनलॉक-2 शुरू हुआ। जो 31 जुलाई को खत्म होने जा रहा है। "


कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मार्च महीने में पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया था। जो जून महीने तक चला। 30 जून को अनलॉक 1 के तहत कोरोना संकट के कारण लगाए गए लॉकडाउन में ढील दी गई थी, इसमें आर्थिक प्रतिबंधों को खोला गया। इसके बाद एक जुलाई से अनलॉक-2 शुरू हुआ। जो 31 जुलाई को खत्म होने जा रहा है।



इससे पहले अनलॉक-3 को लेकर विचार विमर्श जारी है। इससे पहले माना जा रहा था कि इस बार स्कूल-कॉलेज खोलने पर विचार किया जा रहा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में जिस रफ्तार से देश में कोरोना के मामले बढ़े हैं। उसको लेकर सरकार भी चिंतित है। इसलिए, फिलहाल स्कूल-कॉलेज पर लगा प्रतिबंध जारी रह सकता है। हालांकि, जिम को लेकर कहा जा रहा है कि कड़ी शर्तों के साथ इसे खोला जा सकता है। 


इससे पहले अनलॉक-3 को लेकर विचार विमर्श जारी है। इससे पहले माना जा रहा था कि इस बार स्कूल-कॉलेज खोलने पर विचार किया जा रहा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में जिस रफ्तार से देश में कोरोना के मामले बढ़े हैं। उसको लेकर सरकार भी चिंतित है। इसलिए, फिलहाल स्कूल-कॉलेज पर लगा प्रतिबंध जारी रह सकता है। हालांकि, जिम को लेकर कहा जा रहा है कि कड़ी शर्तों के साथ इसे खोला जा सकता है।


बता दें, पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। प्रत्येक दिन लगभग 50 हजार मामले सामने आ रहे हैं। रविवार के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना के कुल मामले 13 लाख 85 हजार 522 हो गए हैं। हालांकि, अब तक देश में 8,85,577 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 4,67,882 लोगों का इलाज चल रहा है।


स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के 48,661 नए मामले सामने आए हैं। 705 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 32063 हो गया है।


Popular posts
बस्ती की नई डीएम प्रियंका निरंजन,2013 बैच की आईएएस अफसर है प्रियंका निरंजन।
Image
कौन थे राजा विक्रमादित्य, जानिए भारत के इस महाप्रतापी राजा के बारे में जिनका साम्राज्य अरब मिस्र तक फैला था
Image
बस्ती: दिव्या मित्तल बस्ती की नई जिलाधिकारी,2013बैच की है आईएएस, लंदन में लाखो कीनौकरी छोड़कर भारत लौटकर आईएएस इक्जाम किया पास
Image
बस्ती मंडल के नए डीआईजी श्री आर के भारद्वाज,अलीगढ़ के मूल निवासी है श्री भारद्वाज
Image
महात्मा गांधी की पोती है अमेरिकी नागरिक, जीती है ग्लैमरस लाइफ,कांतिलाल गांधी की है पुत्री
Image