नई दिल्ली :- लाक डाउन के उलंघन मे मनोज तिवारी को हिरासत में लेने के बाद आदेश कुमार गुप्ता,दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष बनाए गए


  नई दिल्ली, आदेश कुमार गुप्ता को मनोज तिवारी की जगह दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


कोरोना काल और लॉकडाउन के बीच दिल्ली को नया बीजेपी चीफ मिल गया है। मंगलवार को आदेश कुमार गुप्ता को पार्टी नेतृत्व की ओर से यह जिम्मा सौंपा गया, जबकि इससे पहले मनोज तिवारी दिल्ली भाजपा अध्यक्ष थे। दरअसल, सोमवार को तिवारी समेत बीजेपी के कई नेताओं ने राजघाट पर दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के चार महीने बाद ही बीजेपी ने मनोज तिवारी से प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी छीन ली है।


इन सभी पर लॉकडाउन उल्लंघन का आरोप है। गुप्ता की नियुक्ति को लेकर बीजेपी नेतृत्व की ओर से संगठनात्मक नियुक्ति पत्र भी जारी किया गया है। इसके मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली बीजेपी चीफ नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।


बीजेपी अध्य्क्ष बता दें कि जेपी नड्डा ने तीन राज्यो में नये बीजेपी अध्य्क्ष की नियुक्ति की है, आदेश कुमार गुप्ता को मनोज तिवारी की जगह दिल्ली बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया, विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त किए गए एस. तिकेन्द्र सिंह को मणिपुर भाजपा का प्रदेश अध्य्क्ष नियुक्त किया गया।


कौन हैं आदेश गुप्ता:  मनोज तिवारी की जगह दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पाने वाले आदेश कुमार गुप्ता  एक साल पहले तक नॉर्थ एमसीडी के मेयर रह चुके हैं। जानकारों की मानें तो बीजेपी ने यह कदम व्यापारी वर्ग को खुश करने के लिए उठाया है। गुप्ता पश्चिमी पटेल नगर से पार्षद हैं। अप्रैल 2018 में वह उत्तरी नगर निगम के मेयर बने थे। कहा यह भी जा रहा है कि बीजेपी अपना ध्यान अब एमसीडी चुनाव पर केंद्रित कर रही है जिसके चलते यह बदलाव किया गया है।



बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव बीजेपी ने मनोज तिवारी की अध्यक्षता में लड़ा था। लेकिन आम आदमी पार्टी के सामने मनोज तिवारी का जादू नहीं चला और पार्टी को महज आठ सीटों से संतोष करना पड़ा था। हालांकि चुनाव हारने के बाद मनोज तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा भी दे दिया था लेकिन पार्टी ने इस्तीफा ना मंजूर कर लिया था। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुई है जिसमें मनोज तिवारी को लॉकडाउन का उल्लंघन करते देखा जा सकता है। लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में मनोज तिवारी को हिरासत में भी लिया गया।  अब बीजेपी ने उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया है।


Popular posts
विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से विभूषित हुए—कवि तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
बस्ती राजपरिवार के कार्यक्रम में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ हुए शामिल, दी शुभकामनाएं और आशीर्वाद
Image
विश्व रिकॉर्ड में सम्मिलित हुए कवि व मंच संचालक– डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु दुनिया के सबसे बड़े वर्चुअल कवि सम्मेलन के लिए आमंत्रित
Image
आईएएस रानी नागर इस्तीफे देकर घर जा रही थी, रास्ते में गाड़ी खराब होने पर सरकारी मदद नहीं मिली,फेसबुक फ्रेंड ने की मदद
Image