महात्मा गांधी की पोती है अमेरिकी नागरिक, जीती है ग्लैमरस लाइफ,कांतिलाल गांधी की है पुत्री


महात्मा गांधी जी को भारत का राष्ट्रपिता भी कहा जाता है। देश को स्वतंत्रता दिलवाने में महात्मा गांधी की विशेष भूमिका रही है। गांधी जी के पिता का नाम करमचंद गांधी था जो कि राजकोट के दीवान थे और इनकी माता का नाम पुतलीबाई था।वो एक चतुर राजनेता थे, जिन्होंने अंग्रेज़ों की हुकूमत से भारत को आज़ाद कराने की लड़ाई लड़ी और ग़रीब भारतीयों के हक़ के लिए आवाज़ उठाई थी। अहिंसक विरोध का उनका सिखाया हुआ सबक़ आज भी पूरी दुनिया में सम्मान के साथ याद किया जाता है।



आपको बता दे की महात्मा गांधी के बारे में ऐसे कई तथ्य हैं जिनसे हम में से कई लोग नहीं जानते हैं। महात्मा गांधी का परिवार भारत और विदेश में रहता है लेकिन उनके बारे में कुछ ही लोग जानते हैं। रिकॉर्ड्स की मानें तो गांधी के 154 वंशज भारत के अलावा 6 अलग-अलग देशों में रहते हैं। उनके बेटे हरिलाल के बेटे कांतिलाल भी इनमें से एक हैं। गांधी जी के परिवार में उनकी पढ़पोती मेधा गांधी सबसे ज्‍यादा लोकप्रिय है। मेदा का जन्‍म अमेरिका में हुआ था और सोशल मीडिया पर वो अपनी तस्‍वीरें डालती रहती हैं।



महात्मा गांधी की पोती और कांतिलाल गांधी की बेटी मेधा गांधी हैं। स्वतंत्रता के बाद, कांतिलाल का परिवार अमेरिका में बस गया। मेधा गांधी, जो अमेरिका में अपने परिवार के साथ रहती हैं, महात्मा गांधी के कारण ही नहीं बल्कि उनकी ग्लैमरस जीवनशैली के कारण भी प्रसिद्ध हैं।



गांधीजी की पोती मेधा का जन्‍म अमेरिका में ही हुआ था इसलिए उन्‍हें कानूनी तौर पर अमेरिका की नागरिकता प्राप्‍त है। बॉस्‍टन में मेधा डीजे का काम करती हैं और इसके साथ ही वो कई टीवी शोज़ का निर्देशन भी कर चुकी हैं। मेधा ने ओहियो में सबसे प्रसिद्ध शो में से एक का निर्माण किया है, द डेव और जिमी शो ‘। “babyhotsauce” के नाम से प्रसिद्ध, मेधा के इंस्टाग्राम पर 52K से अधिक फॉलोअर्स हैं।