लाक डाउन की अवधि में जिले में आए प्रवासियों का डाटा एकत्र करने के लिए सभी तहसीलदार को दिया गया निर्देश


लाकडाउन की अवधि में जिले में आये सभी प्रवासी कामगारों का डाटा अभियान चलाकर एक सप्ताह में एकत्र करने का निर्देश सभी तहसीलदारों को दिया गया है।कलेक्टेट सभागार में आयोजित बैठक में बताया गया कि प्रत्येक गाॅव में निगरानी समिति गठित है और इनके द्वारा एक रजिस्टर मेनटेन किया जा रहा है जिसमें सभी प्रवासी कामगारों की सूचना दर्ज है। 


            सभी राजस्व लेखपाल उक्त रजिस्टर में दर्ज सूचना का सत्यापन कर सूची तहसील पर उपलब्ध करायेंगे।वह डाटा पोर्टल पर अपलोड करके जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराया जायेंगा।


            लाकडाउन की अवधि में आये हुए प्रवासी कामगारों की संख्या लगभग 100626 है। इसमें से 70170 स्क्रीनिंग सेण्टर पर आये तथा 5455 आश्रय स्थलों पर रखे गये,परन्तु जो प्रवासी कामगार सीधे अपने गाॅव पहुॅच गये उनकी सूचना तहसीलों के पास नही है। 


        प्राप्त सूचना अनुसार 38690 प्रवासी कामगारों को खाद्यान किट तहसीलों द्वारा वितरित किया गया है।इसके अलावा शेष सभी पात्र परिवारों को खाद्यान किट दिया जाना है।साथ ही भरण-पोषण के लिए 1000 रूपये की धनराशि भी खाते में भेजी जानी है।इसके लिए सभी प्रवासी कामगारों का विवरण एवं उनका बैंक खाता नम्बर पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। 


        प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पंजीकृत इच्छुक किसानों को अभियान चला कर किसान क्रेडिट कार्ड दिया जाना है।कोरोना वायरस में लाकडाउन के कारण यह अभियान रोक दिया गया था। अब पुनः इसके लिए कैम्प आयोजित किए जा रहा है। सभी तहसील लेखपालों के माध्यम से सहयोग करते हुए सभी किसानों का क्रेडिट कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। 


      


Popular posts
पर्यावरण जागरूकता स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए– कवि व मंच संचालक डॉ० तारकेश्वर मिश्र
Image
विश्व रिकॉर्ड में सम्मिलित हुए कवि व मंच संचालक– डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से विभूषित हुए—कवि तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
परशुरामाचार्य पीठाधीश्वर स्वामी श्री सुदर्शन महाराज द्वारा सम्मानित हुए —कवि डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु दुनिया के सबसे बड़े वर्चुअल कवि सम्मेलन के लिए आमंत्रित
Image