कोतवाली पुलिस ने विद्यालय के खाते से 50.80 लाख रुपये उड़ाने वाले गिरोह की मास्टरमाइंड महिला को गिरफ्तार किया


बस्ती: सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग के खाते से दिसंबर 2018 में खाते से उड़ाई गई थी रकम 50.80 लाख रुपये उड़ाने वाले गिरोह की मास्टरमाइंड महिला निकली। रायबरेली की रहने वाली शातिर जालसाज दीप्ती उर्फ भारती को बस्ती जिले की कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला की गिरफ्तारी रायबरेली जिले के पखरौली गांव में उसके घर से की गई है। कोतवाली पुलिस के लिए सिरदर्द बनी दीप्ती उर्फ भारती की तलाश अंतत: पूरी हो गई। कोतवाल राम पाल यादव ने कार्यभार संभालने के बाद इसे चुनौती के रूप में लिया। दो साल पहले स्कूल के खाते से जालसाजों ने लंबी रकम उड़ाकर सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने उस समय इस मामले में नौ जालसाजों को पकड़ा था। मामले की जांच पड़ताल में मास्टरमाइंड के रूप में महिला का नाम सामने आया था। धोखाधड़ी व आइटीएक्ट के चार मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। उसने अपने सहयोगियों के साथ सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खाते से 11 दिसंबर 2018 को धोखाधड़ी व कूटरचना कर 50.80 लाख रुपये उड़ाए थे।                                                                                                                                             कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि आरोपिता ने खाते से जुड़े मोबाइल नंबर की क्लोनिग कराकर उसे बीएसएनएल आफिस लखनऊ से रिजनरेट करा लिया। इसके बाद विद्या मंदिर के खाते से अपने व अपने सहयोगियों के खाते में उपरोक्त रकम अंतरित करा लिया। विवेचना के दौरान इस घटना के मास्टरमाइंड के रूप में दीप्ती उर्फ भारती का नाम सामने आया था। गिरफ्तारी के लिए उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, कां.राजेंसी वर्मा व महिला कां. दीक्षा यादव की टीम गठित की गई थी। रविवार की रात टीम ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि उसके खाते में 11 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। बाकी रकम उसके अन्य साथियों में बंट गई थी। विद्या मंदिर के प्रबंधक अभय पाल ने गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी पर संतोष जताया है।


 


 


Popular posts
बस्ती की नई डीएम प्रियंका निरंजन,2013 बैच की आईएएस अफसर है प्रियंका निरंजन।
Image
बस्ती रियासत के पूर्व राजा एवं पूर्व विधायक राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन, उनके चित्र पर पुष्प अर्पित पर हवन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी
Image
बस्ती मंडल के नए डीआईजी श्री आर के भारद्वाज,अलीगढ़ के मूल निवासी है श्री भारद्वाज
Image
वाणी भूषण से अलंकृत हुए – कवि तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
शहीद दिवस पर कवियों ने अपनी रचनाओं से शहीदों को दी श्रद्धांजलि,तिरंगे पर कभी जो आंच आए मंज़ूर नहीं हमको – तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image