काग्रेस ने डीजल, पेट्रोल की कीमतों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सम्बोधित 4 सूत्रीय उप जिलाधिकारी को सौंपा


बस्ती । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में शारीरिक दूरी का पालन करते हुये डीजल, पेट्रोल की कीमतों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सम्बोधित 4 सूत्रीय उप जिलाधिकारी को सौंपा। 


कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी देवेन्द्र निषाद ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार कोरोना संकट काल में देश की जनता पर करों का बोझ लादकर उनकी मुश्किलें बढा रही है। देश स्वास्थ्य और आर्थिक महामारी से लड़ रहा है। संकट के समय सरकार मुनाफाखोरी कर रही है। कांग्रेस जनहित के सवाल पर अपना संघर्ष जारी रखेगी। 


कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि पिछले 6 वर्षो में भाजपा की सरकार ने डीजल के उत्पाद शुल्क में 820 प्रतिशत और पेट्रोल के उत्पाद शुल्क में 258 प्रतिशत की वृद्धि करके जनता का कमर तोड़ चुकी है। कहा कि सरकार मुनाफाखोरी और जबरन वसूली की हदें पार कर गई है, इस पर तत्काल रोक लगाया जाय। 


पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि पेट्रो कीमतों में 60 प्रतिशत गिरावट के बावजूद भाजपा सरकार ने देश की जनता तक इसका लाभ पहुंचने दिया। मोदी सरकार देश के नागरिकों की जेब पर डाका डाल रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।


ज्ञापन सौंपने वालों मंें ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ विश्वनाथ चौधरी, प्रशान्त पाण्डेय, अनिल भारती, संदीप श्रीवास्तव, डा. दीपेन्द्र सिंह,डा. वाहिद सिद्दीकी, सुरेन्द्र मिश्र, रंजना सिंह, विपिन राय, महेन्द्र श्रीवास्तव, अलीम अख्तर, शीतला प्रसाद शुक्ल, आशुतोष श्रीवास्तव, विकास वर्मा, गिरजेश पाल, अनुराग पाण्डेय, फैज अहमद, नीलम विश्वकर्मा, यदुनाथ धारिया उर्फ बब्लू, पवन अग्रहरि, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, गुड्डू सोनकर, सर्वेश शुक्ल ‘त्यागी’, बच्चूलाल गुप्ता, रामकृष्ण दूबे, अभिषेक सिंह, नफीस अहमद सिद्दीकी, प्रेमसागर पाठक, राधा देवी, आदि शामिल रहे।