गोरखपुर:- होप पैनेशिया हॉस्पिटल पर कब्जे के विवाद में भाजपा सांसद कमलेश पासवान सहित 50 के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज


गोरखपुर/ होप पैनेशिया हॉस्पिटल पर कब्जे के विवाद में बांसगांव से भाजपा सांसद कमलेश पासवान समेत छह नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा हॉस्पिटल के संस्थापक डायरेक्टर विजय पाण्डेय की तहरीर पर दर्ज हुआ है। वहीं सांसद कमलेश पासवान की तहरीर पर विजय पाण्डेय सहित आठ के खिलाफ नामजद व 40 अज्ञात के खिलाफ भी जातिसूचक गालियां देने व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया गया है।


सोमवार को हॉस्पिटल पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में डायरेक्टर पद को लेकर अरसे से विवाद चल रहा है। उसका मुकदमा ट्रिब्यूनल में भी लम्बित है। कमलेश पासवान, उनकी पत्नी समेत परिवार के दूसरे सदस्यों को डायरेक्टर बनाए जाने पर अन्य के बाद यह विवाद और बढ़ गया। सोमवार को इसी विवाद में हॉस्पिटल पर कब्जा करने पर गाली-गलौच हुई थी। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया था। गाली-गलौच का विडियो भी वायरल हुआ था। बाद में प्रशासन ने हॉस्पिटल को सील कर दिया था। दोनों पक्षों ने उसी दिन तहरीर दी थी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। 


पूर्व कुख्यात विधायक ओम प्रकाश पासवान के पुत्र सांसद कमलेश पासवान आक्रामक हुए तो तय हुआ कि दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जाए। डायरेक्टर विजय पाण्डेय की तहरीर पर कैंट पुलिस ने गुरुवार की देर रात सांसद कमलेश पासवान समेत छह नामजद और 40-50 अज्ञात के खिलाफ डकैती और आपराधिक बल प्रयोग करने के आरोप में केस दर्ज किया है। जबकि सांसद की तहरीर पर आठ नामजद सहित 40-50 पर बलवा, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज हुआ है।


Popular posts
बस्ती की नई डीएम प्रियंका निरंजन,2013 बैच की आईएएस अफसर है प्रियंका निरंजन।
Image
बस्ती रियासत के पूर्व राजा एवं पूर्व विधायक राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन, उनके चित्र पर पुष्प अर्पित पर हवन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी
Image
वाणी भूषण से अलंकृत हुए – कवि तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की 67 वी जयंती पर राजभवन बस्ती में हुए विभिन्न कार्यक्रमो ने लोगो का मन मोहा, हुआ पुस्तक विमोचन
Image
बस्ती मंडल के नए डीआईजी श्री आर के भारद्वाज,अलीगढ़ के मूल निवासी है श्री भारद्वाज
Image