भाजपा किसान मोर्चा ने मजदूरों में वितरित किया मास्क, सेनेटाइजर, पीएम मोदी का पत्र


बस्ती। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी के साथ पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने गांधी नगर में दिहाड़ी मजदूरों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों के लिए लिखित पत्र मास्क और सेनेटाइजर का वितरण किया गया। 


दिहाड़ी श्रमिकों से सीधा संवाद बनाते हुये गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना संकट काल में केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। लोगांे को इसका लाभ उठाना चाहिये। उन्होने श्रमिकों को पंजीकरण और मनरेगा से जुड़कर लाभ उठाने का सुझाव दिया। श्रमिकों के बीच प्रधानमंत्री का पत्र, मास्क, सेनेटाइजर वितरण में रमेश कुमार गुप्ता सरदार प्रभु जी सिंह आदि ने योगदान दिया।


Popular posts
विश्व रिकॉर्ड में सम्मिलित हुए कवि व मंच संचालक– डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
राजा लक्छमेश्वर सिंह की स्मृति में राज भवन बस्ती में हुई बैठक, कई कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा
Image
पर्यावरण जागरूकता स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए– कवि व मंच संचालक डॉ० तारकेश्वर मिश्र
Image
हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं हमारी पहचान भी है – संचालक तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
इस्लामपुर पश्चिम बंगाल शाखा द्वारा स्वैच्छिक विषय पर आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन काव्यगोष्ठी संपन्न ।
Image