अंतर्राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में दिल्ली के बच्चों ने लहरता परचम, पूरे विश्व से 600 लोगों ने भाग लिया


नई दिल्ली :- अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का आयोजन एवेरेस्ट योग इंस्टिट्यूट लुधियाना और योग सोसाइटी ऑफ पंजाब, इंडिया की तरफ से 1 जून से 21 जून 2020 तक किया गया।


जिसमें पूरे विश्व के कई देशों के 2 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के लगभग 600 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।


प्रतियोगिता में आसन प्रतियोगिता के अलावा आर्टिस्टिक योग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।



एस डी पब्लिक स्कूल, पीतमपुरा, दिल्ली के 42 बच्चे, अलग अलग वर्ग में, इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान से लेकर छठे स्थान पर रहे।


सबसे अच्छी बात यह रही कि दिल्ली की 2 वर्ष की वान्या शर्मा अपनी ऐज कैटेगरी में प्रथम आयीं।


दिव्यांगजन प्रतियोगिता में भी योग आर्टिस्ट ग्रुप के 6 छात्रों ने किया कमाल का प्रदर्शन व विश्व में भारत का सम्मान और बढ़ाया।



श्री हेमन्त शर्मा योग गुरु एस डी पब्लिक स्कूल पीतमपुरा व योग आर्टिस्ट ग्रुप के फाउंडर को एवरेस्ट योगा इंस्टीट्यूट के एम. डी. श्री संजीव त्यागी जी ने इसके लिए बहुत बहुत बधाई दी।



2 वर्ष वर्ग बालिकाओं में आसन प्रतियोगिता में  वान्या शर्मा प्रथम रहीं ।


5 वर्ष तक कि बालिकाओं में आसन प्रतियोगिता में आकृती वार्ष्णेय द्वितीय, कनिका व ईशप्रीत ने तीसरा एवम रोली व छवी ने चौथा स्थान लिया।


6 से 10 वर्ष की बालिकाओं में आसन प्रतियोगिता में वैष्णवी कुमारी ने पहला व आरुषी ने पांचवां स्थान हासिल किया


5 वर्ष तक कि बालिकाओं में आर्टिस्टिक प्रतियोगिता में रोली ने पहला, अनिशा ने दूसरा, द्रीसाना ने तीसरा व ख्याती ने चौथा स्थान लिया।


5 वर्ष वर्ग बालकों में आसन प्रतियोगिता यशोधन प्रथम, रुद्रान्श द्वितीय, चिराग ने पांचवां स्थान व हासिल किया।


6 से 10 वर्ष बालकों में आसन प्रतियोगिता में केशव कुमार ने पहला, भावेश यादव ने तीसरा, आरुष मोर्या व श्रेय ने चौथा, मुकुंद व हार्दिक ने पांचवां, मंतव्य, ख़ुश, भावमन्यू ने छठा स्थान हासिल किया।


6 से 10 वर्ष बालकों में आर्टिस्टिक योग में सार्थक गुप्ता व शाश्वत ने पांचवां औऱ ऋषभ पांडेय ने छठा स्थान हासिल किया।


6 से 10 वर्ष बालिकाओं ने आर्टिस्टिक प्रतियोगिता में वैष्णवी कुमारी व नीती मित्तल ने दूसरा, यिशिका ने तीसरा, आकांक्षा व आरुषी ने पांचवां और यशवी बंसल ने छठा स्थान लिया।


11 से 15 वर्ष में आसन प्रतियोगिता में ईवा व प्रिंसी कुमारी ने दूसरा व ज्योती लोधी व अमूल्या जिंदल ने तीसरा स्थान हासिल किया। नीती मित्तल चौथे व रिया कौशिक पांचवें स्थान पर रहीं।


देवांशी ने छठा स्थान हासिल किया।


11 से 15 वर्ष में आर्टिस्टिक प्रतियोगिता में अनुष्का अग्रवाल व प्रिंसी कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया।


16 से 20 आयुवर्ग में अनुष्का बंसल ने तीसरा स्थान हासिल किया।


यदि बात करें दिव्यांगजन कि तो उसमें यश कुमार व भरत दूसरे, माखन तीसरे, जुनैद चौथे, सूरज कुमार पांचवें व सूरज शर्मा ने छठा स्थान लिया।