आवास विकास बस्ती गाड़ियों के शीशे तोड़ने वाले मन बढ़ गिरफ्तार,पुलिस को cctv के कैद फोटो से मिला था क्लू


बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में शनिवार की सुबह तीन बजे के लगभग बाइक सवार छह मनबढ़ों ने आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए थे। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस हरकत में आई। अपर पुलिस अधीक्षक पंकज, कोतवाल रामपाल यादव, चौकी प्रभारी कटरा विनोद यादव, चौकी प्रभारी सिविल लाइन अभिषेक सिंह मौके पर जांच किया। आवास विकास कॉलोनी के एक मेडिकल स्टोर के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरे में बाइक पर सवार युवकों की तस्वीर कैद हो गयी थी। जिसके आधार छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मंगलवार पुलिस ने पांच को गिरफ्तार कर लिया।


शहर के विवेकानंद कालोनी रौतापार निवासी प्रदीप यादव का 13 जून को जन्मदिन था। वह अपने दोस्त आदिल , विनायक उर्फ जस्सू श्रीवास्तव, प्रिंस पासवान, अरुण चौधरी के साथ मड़वानगर अंबेडकर पार्क पहुंचा। पुलिस के अनुसार पार्क के पास बाग में 12 जून की रात 12 बजे से करीब ढाई बजे तक झूम कर शराब पी। उसके बाद सभी छह दोस्त एक स्कूटी व एक बाइक पर सवार होकर शहर में हुड़दंग करने निकल गए। रात के तीन बजे एक के बाद एक करके नौ वाहनों के शीशे डंडों से तोड़ दिए। सीसीटीवी में दिखे हुलिए के आधार पर युवकों की पहचान हुई। आदिल, विनायक, प्रिंस, अरुण चौधरी, प्रदीप व अभिषेक यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अभिषेक यादव फरार है। शेष पांचों को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार करने वालों में कोतवाल रामपाल यादव, चौकी प्रभारी बड़ेवन विनोद यादव, रविकांत, दीपक कुशवाहा शामिल रहे।