उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंन्टेटिव एसोशिएसन बस्ती द्वारा श्रम कानूनो का विरोध दिवस मनाया गया


बस्ती:-22 मई 2020 को उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंन्टेटिव एसोशिएसन बस्ती ईकाई द्वारा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मोहम्द फुजैल एवं सचिव रंजीत श्रीवास्तव सीटू के जिला अध्यक्ष के के तिवारी के सन्चालन FMRAI तथा विभिन्न केन्द्रिय श्रमिक संगठनो के अह्वान पर गुजरात ,उत्तर प्रदेश,मध्यप्रदेश,पंजाब,हिमाचल प्रदेश,हरियाना,उड़ीसा, सहित कई राज्य सरकारो द्वारा श्रम कानूनो मे श्रमिक विरोधी संशोधन के विरुद्ध आज अखिल भारतीय विरोध दिवस के रूप में मनाया गया 


उक्त कार्यक्रम के अवसर पर अध्यक्ष राकेश कुमार उपाध्याय ने अपने सभी साथियो से आग्रह किया कि अपने घर से निम्न प्ले कार्ड द्वारा सरकार के मजदूर विरोधी संशोधन का विरोध करे।


1-काम के घंटे 8 रहेगे 8 ही घंटे काम करेंगे।


2-COVID-19 के बहाने मजदूरो को गुलाम न बनाओ


3-श्रम कानूनो को रद्द करने का फैसला वापस लो


3-मनमानी की हद करना श्रम कानूनो को रद्द करना नही चलेगा नही चलेगा


4-मजदूर भी इंसान है हमे जानवर समझना बंद करो


5-श्रम कानूनो मे संशोधन देश की मेहनतकश जनता के साथ धोखा है।


6-श्रम कानूनो को रद्द होने का मतलब हमारे बच्चो की रोटी को छिंनना


7-मजदूरो को गुलाम बनाने की सजि़श मत करो


8-22 मई 2020 विरोध दिवस श्रम कानूनो को खत्म करने के खिलाफ है


9- दुनिया के मझदूर एक हो मजदूर एकता जिन्दावाद


10-श्रम कानूनो को रद्द करके मजदूरो को भेड़िये के हवाले मत करोl