सिविल बार बस्ती मे भाजपा नेताओं ने अधिवक्ताओं को पिलाया काढा, दिया मास्क, सेनेटाइजर


बस्ती । भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ शारीरिक दूरी का पालन करते हुये कचहरी के सिविल बार में अधिवक्ताओं से संवाद बनाया और उन्हें काढा पिलाने के साथ ही मास्क, सेनेटाइजर भेंट किया। महेश शुक्ल ने कहा कि कोरोना संकट काल ने समाज के लगभग सभी वर्गो को प्रभावित किया है। अधिवक्ताओं पर इसका सर्वाधिक असर है। ऐसे संकटकाल में एकजुटता और सतर्कता से ही हम कोरोना जैसे महामारी पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। अधिवक्ताओं ने भाजपा नेताओं के साथ अपनी कठिनाईयों को साझा किया और कहा कि न्यायिक व्यवस्था में नया बदलाव उनके लिये भी चुनौती है।


वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेन्द्रनाथ पाण्डेय, फूलचन्द्र पाण्डेय, विजय तिवारी, संजय, महेश श्रीवास्तव आदि ने भाजपा के इस पहल को सराहा।


अधिवक्ताओं को काढा पिलाकर मास्क वितरित करने वालों में भाजपा के रामचरन चौधरी, वैभव पाण्डेय, भानु मिश्र ‘कमलेश’ रवि पाण्डेय, रविन्द्र गौतम, विमल पाण्डेय, जॉन पाण्डेय, अजय पाल सिंह, संजय द्विवेदी, जितेन्द्र यादव आदि ने योगदान दिया।


Popular posts
बस्ती की नई डीएम प्रियंका निरंजन,2013 बैच की आईएएस अफसर है प्रियंका निरंजन।
Image
बस्ती मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने चार्ज ग्रहण किया,2008 बैच के आईएएस है श्री सिंह
Image
कौन थे राजा विक्रमादित्य, जानिए भारत के इस महाप्रतापी राजा के बारे में जिनका साम्राज्य अरब मिस्र तक फैला था
Image
खलीलाबाद से बहराइच तक रेल लाइन बिछेगी, डीपीआर रेलवे बोर्ड को प्रेषित
Image
राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की 67 वी जयंती पर राजभवन बस्ती में हुए विभिन्न कार्यक्रमो ने लोगो का मन मोहा, हुआ पुस्तक विमोचन
Image