छत्तीसगढ़:- पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन हो गया है। यह अब तक कि सबसे बड़ी खबर है। कुछ देर पहले फिर से कार्डियक अरेस्ट आया था। उसके बाद उनकी मृत्यु हो गई है।
बता दें अजीत जोगी पिछले कई दिनों से निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत 9 मई से गंभीर बनी हुई थी। वे कोमा में थे उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनके निधन से पूरे प्रदेशभर में शोक की लहर छा गयी है।