कूड़ा उठाने हेतु 11 नई गाड़ियों को अध्यक्ष नगर पालिका पूजन कर कूड़ा उठाने हेतु रवाना किया

बस्तीः स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका बस्ती में कूड़ा उठाने हेतु 11 नई मैजिक कूडा गाड़ी की व्यवस्था पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा की गयी। इस अवसर पर नगर पालिका परिसर में अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा एवं उनके प्रतिनिधि द्वारा नए वाहन की विधिवत पूजा कर हरी झंडी दिखाकर वार्डो में रवाना किया गया। जानकारी देते हुए अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के क्रम में यह व्यवस्था की जा रही है, उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य है कि बस्ती शहर को ग्रीन बस्ती, क्लीन बस्ती बनाया जाए। इसी उद्देश्य से शहर के प्रत्येक वार्डो में नयी कूड़ा गाड़ी की व्यवस्था की गयी है। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी, समाज सेवी संतोष शुक्ला, सभासदगण प्रफुल्ल श्रीवास्तव, सोनू पाण्डेय, प्रमोद कन्नौजिया, अतुल सिंह, रामू पाठक, संजय उपाध्याय, चिन्टू मिश्रा तथा नपा कर्मचारी राजकुमार लाल श्रीवास्तव, वेद प्रकाश पाण्डेय, अजय तिवारी, मो0 अहमद, राजाराम, सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


Popular posts
परशुरामाचार्य पीठाधीश्वर स्वामी श्री सुदर्शन महाराज द्वारा सम्मानित हुए —कवि डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
पर्यावरण जागरूकता स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए– कवि व मंच संचालक डॉ० तारकेश्वर मिश्र
Image
विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से विभूषित हुए—कवि तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
विश्व रिकॉर्ड में सम्मिलित हुए कवि व मंच संचालक– डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं हमारी पहचान भी है – संचालक तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image