कप्तानगंज विधायक प्रतिनिधि सुनील पाण्डेय ने श्रमिको को कराया भोजन,कहा कप्तानगंज में कोई भी यात्री भूखा नही रहेगा।


बस्ती। विधायक कप्तानगंज सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ल के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि सुनील पाण्डेय के नेतृत्व में तथा सक्रिय कार्यकर्ता विपिन तिवारी के प्रयास से कप्तानगंज पर अप्रवासी मजदूर यात्रियों को मोदी किचन चलाकर भोजन कराया जा रहा है। इस कार्य में विधायक प्रतिनिधि के साथ मोहन गुप्ता, सर्वदेव दूबे,  हिमांशू मिश्र, बंटी, मयंक पाण्डेय, अजय पाण्डेय, प्रभात पाठक, नीलेश सिंह का सराहनीय योगदान रहा।


      विधायक प्रतिनिधि सुनील पाण्डेय ने कहा कि अप्रवासी श्रमिको को भोजन कराकर को संतुष्टि मिल रही है उसके बारे में बयां कर पाना शब्दो के माध्यम से संभव नही।


विधायक चन्द्र प्रकाश शुक्ल के निर्देश पर जरूरतमंदो को राहत पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास जारी है। मोदी किचन के द्वारा भूखे, गरीब एवं मजदूर वर्ग के लोगो को लगातार भोजन कराकर उनको राहत पहुंचाया जा रहा है। श्री पाण्डेय ने बताया कि श्रमिको को भोजन कराये जाने का सिलसिला अन्तिम यात्री तक जारी रहेगा। कप्तानगंज में कोई भी यात्री भूखा नही रहेगा।


Popular posts
पर्यावरण जागरूकता स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए– कवि व मंच संचालक डॉ० तारकेश्वर मिश्र
Image
विश्व रिकॉर्ड में सम्मिलित हुए कवि व मंच संचालक– डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
परशुरामाचार्य पीठाधीश्वर स्वामी श्री सुदर्शन महाराज द्वारा सम्मानित हुए —कवि डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
भौतिकवादी दौर में मानसिक स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी है कविता एवं साहित्य – प्रमोद कुमार
Image
विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से विभूषित हुए—कवि तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image