गजलों की महफ़िल साहित्यिक संस्था ने आयोजित की ऑनलाइन मुशायरा,पूरे देश के कवियों ने शिरकत की,देखे वीडियो


नयी दिल्ली - ग़ज़लों की महफ़िल (दिल्ली) के तत्वाधान में ऑनलाइन मुशायरे का आयोजन डॉ अमर पंकज ( दिल्ली विश्वविद्यालय)की देख - रेख मे हुआ। यह महफ़िल का पहला आडॅयो मुशायरा* था।



इस मुशायरे का आनंद लेने के लिये विभिन्न राज्यों के शायर/ शायरा इस महफिल में शामिल हुए । सभी ग़ज़लकारों ने अपनी अपनी  ग़ज़ल की आॅडियो क्लिपिंग व टाइप की हुई टैक्स्ट और अपनी फोटो पोस्ट की। साथ ही सभी ने अपनी-अपनी ग़ज़ल पोस्ट करने के साथ दूसरे शायरों की ग़ज़लों को सुना और उनकी हौसला-अफ़जाई की।


(फोटो राज कुमारी राज जी)




इस शाम को एक यादगार शाम बनाते हुए महफ़िल के इस प्रथम आॅडियो मुशायरे को बड़ी कामयाबी हासिल हुई  । इस आन लाइन मुशायरे की अध्यक्षता राजेश कुमारी ने की,और मुशायरे के विशिष्ट अतिथि के रूप में हेमंत कुमार 'दिल'* उपास्थित रहे। मुशायरे के संरक्षक की भूमिका में शरद तैलंग मौजूद रहे।


(फोटो शरद तैलंग जी)




(फोटो हेमंत शर्मा दिल जी)

इस ऑनलाइन आडियो- मुशायरे में शिरक़त करने वाले जो शोरा हज़रात मौजूद थे उनके नाम इस तरह से हैं शरद तैलंग, कोटा। राजेश कुमारी राज, मुंबई। एच के शर्मा 'दिल' दिल्ली। पंकज त्यागी 'असीम ' रुड़की। विजयलक्ष्मी विजया, नई दिल्ली। अजय त्रिपाठी 'वाक़िफ़', बर्मिंघम, यूके। जगमोहन राय, नई दिल्ली।।सुषमा भंडारी , नई दिल्ली। अनिल शर्मा 'चिंतित' चंडीगढ़। सुमित सिंह 'कासिद', नई दिल्ली।यास्मीन खान, मेरठ। डी एम मिश्र, सुल्तानपुर। दिव्या जैन, नई दिल्ली। सरफ़राज़ हसन 'फ़राज़', मुरादाबाद। बृजमोहन श्रीवास्तव साथी, ग्वालियर। पंकज कुमार सोनी, बस्ती, उप्र।


(फोटो डॉ पंकज कुमार सोनी)

कौशिक मिश्र, नई दिल्ली। रेणु त्रिवेदी मिश्रा,राँची, झारखंड। अनीता मिश्रा सिद्धि, दिल्ली। बिनोद सिन्हा, नई दिल्ली तथा अमर पंकज, दिल्ली से उपस्थित रहे।

(फोटो डॉ अमर पंकज)


वीडियो देखने के लिए क्लिक कीजिए

 

https://youtu.be/BLWcpk4KRH0


इस आनलाइन मुशायरे का सफल संचालन पंकज त्यागी और विजयलक्ष्मी विजया ने 

(फोटो संचालक गण,पंकज त्यागी, विजय लक्ष्मी जी)

 



मिलकर किया।ऐसा कार्यक्रम भविष्य में फिर से आयोजित किया जाये इस बात की सभी ने कामना की। 




Popular posts
परशुरामाचार्य पीठाधीश्वर स्वामी श्री सुदर्शन महाराज द्वारा सम्मानित हुए —कवि डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
विश्व रिकॉर्ड में सम्मिलित हुए कवि व मंच संचालक– डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
भौतिकवादी दौर में मानसिक स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी है कविता एवं साहित्य – प्रमोद कुमार
Image
श्री रामधारी सिंह दिनकर सम्मान से अलंकृत हुए – शिक्षक कवि तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु *****************
Image
विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से विभूषित हुए—कवि तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image