बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री ने सांसद, जिलाध्यक्ष से वार्ता कर रैलियों एवं जनसंपर्क अभियान पर विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग से वार्ता किया


बस्ती। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने सांसद हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा वार्ता कर आगामी रैलियों व संपर्क अभियान की विस्तृत योजना का प्रारूप रखा। 30 मई से 30 जून तक 1 माह में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, 20 लाख करोड के आत्मनिर्भर भारत पैकेज के बारे में विस्तार से जनता को जानकारी देने हेतु घर–घर संपर्क अभियान चलाया जायेगा।


मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में सांसद हरीश द्विवेदी ने बताया कि पार्टी के मोर्चों के द्वारा हर जिले में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मास्क–सैनिटाइजर के प्रयोग के बारे में लोगों को जागरूक करना है। सांसद हरीश द्विवेदी ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल को बस्ती के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा लॉकडाउन के दौरान सेवाभाव से किए गए कार्यों से अवगत कराया। कहा कि वैश्विक महामारी के इस दौर में सभी देवतुल्य कार्यकर्ता एकजुट होकर सभी जाति-वर्गों के निर्धन, असहाय लोगों को खाद्य सामग्री व अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने में लगे हुए हैं, इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।


वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि हर परिवार में जनप्रतिनिधियों को केवल दो कार्यकर्ताओं के साथ जाना है। सेक्टर स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए डिजिटल संपर्क द्वारा 27 हजार व्हाट्सएप ग्रुप बनाने हैं। (प्रत्येक सेक्टर पर एक ग्रुप) और वर्चुअल सम्पर्क करके 6 बडी रैलियाँ आयोजित की जानी है। अंहकार एवं जातिवाद से मुक्त बडे मन–दिल से जनता की सेवा करना पुण्य का कार्य है। जिसके लिए सभी कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से सैनिटाइजर, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का सही ढंग से पालन कराने की अपील किया।


Popular posts
श्री रामधारी सिंह दिनकर सम्मान से अलंकृत हुए – शिक्षक कवि तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु *****************
Image
पर्यावरण जागरूकता स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए– कवि व मंच संचालक डॉ० तारकेश्वर मिश्र
Image
परशुरामाचार्य पीठाधीश्वर स्वामी श्री सुदर्शन महाराज द्वारा सम्मानित हुए —कवि डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं हमारी पहचान भी है – संचालक तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
विश्व रिकॉर्ड में सम्मिलित हुए कवि व मंच संचालक– डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image