बस्ती 5 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से कुल संख्या 169 पहुंची, एक्टिव केस 121,मृतक 5 ठीक हुए 43,बाकी का ईलाज जारी


बस्ती, जिले में रविवार को 5 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस प्रकार जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 169 हो गई है। इसमें पांच की मौत हो चुकी है, जबकि 43 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 121 हो गई है।


        इसकी पुष्टि प्रभारी सीएमओ डॉ. फख्रेयार हुसैन ने की है। उन्होंने बताया कि यह पांचों पॉजिटिव मरीज दिल्ली व मुंबई से आए हैं। इनमें मां बेटी के अलावा तीन पुरुष हैं, जिन्हें पचवस, आइटीआई बस्ती व ओपेक चिकित्सालय में क्वारंटीन किया गया था।